होमराजनीतिजयपुर नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस से पहले घोषित किए 11 प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति

जयपुर नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस से पहले घोषित किए 11 प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट

Jaipur Municipal Body Elections: जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से पहले अपने दस प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस कल अपनी पहली सूची जारी कर स…

Navbharat Times के अनुसार27 अगस्त 2026 को 04:58 am बजे
जयपुर नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस से पहले घोषित किए 11 प्रत्याशी, देखें पूरी लिस्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Jaipur Municipal Body Elections: जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से पहले अपने दस प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस कल अपनी पहली सूची जारी कर सकती है, जबकि भाजपा एक दो दिन में नामों का ऐलान करेगी।

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश की 309 नगर निकायों में आज से नामांकन दाखिल हो रहे हैं। इन निकायों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषदें और 248 नगर पालिकाएं हैं। सदस्य पदों के लिए दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। नामांकन दाखिल होना शुरू होने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी का नाम ऐलान नहीं किया है। इन दोनों पार्टियों से आगे बढ़कर आम आदमी पार्टी ने जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस बीजेपी में बैठकें, आप ने उतारे प्रत्याशी

भाजपा और कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशी चयन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद किसी भी वार्ड के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। प्रत्याशी तय करने में आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस से आगे निकल गई है। आम आदमी पार्टी ने जयपुर नगर निगम के अलग अलग वार्डों में 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। चुनाव प्रभारी देवेंद्र शास्त्री की अनुमति के बाद जिला अध्यक्ष अमित दाधीच और जिला चुनाव प्रभारी अर्चित गोयल ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

ये प्रत्याशी उतारे 'आप' ने

आम आदमी पार्टी ने जयपुर शहर की आठ विधानसभा क्षेत्रों के एक एक वार्ड में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 54 से संगीता कुमारी गौड़

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 118 से मोहम्मद असलम

बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 64 से हीरा लाल खर्रा

बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 62 से योगेश गोयल

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 120 से लाल चंद सैनी

हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 141 से डॉ. गजेंद्र बंसल

बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 71 से मोहम्मद साजिद

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 से त्रिलोक पारीक

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 33 से कविता यादव

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 103 से प्रदीप

हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 145 से पिंकी कुमारी

कांग्रेस कल घोषित कर सकती है पहली सूची, बीजेपी बाद में

प्रत्याशी तय करने में भाजपा और कांग्रेस में लगातार बैठकें हो रही है। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची कल शुक्रवार को जारी होना बताया जा रहा है। जयपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस दो अलग-अलग टुकड़ों में सूचियां जारी करेगी जबकि बीजेपी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भाजपा की ओर से एक साथ भी प्रत्याशियों के नाम ऐलान किए जा सकते हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार बेसब्री से प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें