होमराजनीतिजयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बनेंगी: एससी और ओबीसी को 4-4 सीट मिलीं, एसटी के पास 3 सीट - Jaipur News
राजनीति

जयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बनेंगी: एससी और ओबीसी को 4-4 सीट मिलीं, एसटी के पास 3 सीट - Jaipur News

जयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बनेंगी:एससी और ओबीसी को 4-4 सीट मिलीं, एसटी के पास 3 सीट जयपुर11 मिनट पहले कॉपी लिंक जयपुर में आज पंचायत समिति प्रधानों, सदस्यों और जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटर…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 सितंबर 2026 को 08:05 am बजे
जयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बनेंगी:  एससी और ओबीसी को 4-4 सीट मिलीं, एसटी के पास 3 सीट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

जयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बनेंगी:एससी और ओबीसी को 4-4 सीट मिलीं, एसटी के पास 3 सीट

जयपुर11 मिनट पहले

कॉपी लिंक

जयपुर में आज पंचायत समिति प्रधानों, सदस्यों और जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। सबसे पहले प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई।

इसमें 11 पद अनारक्षित महिला, एससी महिला, एसटी महिला और ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं, 4-4 पद एससी और ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं। एसटी को तीन सीटें मिली हैं। बता दें कि जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायतें है, जबकि 22 पंचायत समितियां हैं।

पंचायत समिति प्रधान की आरक्षण लॉटरी

जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी लिस्ट

आमेर पंचायत समिति

जालसू पंचायत समिति

रामपुरा डबरी पंचायत समिति

चाकसू पंचायत समिति

कोटखावदा पंचायत समिति

माधोराजपुरापंचायत समिति

चौमूंपंचायत समिति

गोविंदगढ़ पंचायत समिति

जमवारामगढ़पंचायत समिति

आंधीपंचायत समिति

झोटवाड़ापंचायत समिति

जोबनेरपंचायत समिति

दूदू पंचायत समिति

मौजमाबाद पंचायत समिति

फागी पंचायत समिति

सांभरलेक पंचायत समिति

किशनगढ़-रेनवाल पंचायत समिति

सांगानेर पंचायत समिति

बस्सी पंचायत समिति

तूंगा पंचायत समिति

शाहपुरा पंचायत समिति

अमरसर पंचायत समिति

आगे देखिए तस्वीरें…

जयपुर में आज पंचायत चुनावों को लेकर लॉटरी निकाली गई।

लॉटरी जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में निकाली जा रही है, जहां बच्चों को भी बैठाया गया।

24 को निकलेगी सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी

24 सितंबर को उपखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच के पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। जयपुर जिले में 597 ग्राम पंचायत है, जिनमें कुल 5931 वार्ड है।

.

लाइव अपडेट्स

05:43 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

6 जगहों पर प्रधान के लिए सामान्य महिला

पंचायत समिति प्रधान के लिए गोविंदगढ़, जालसू, चाकसू, दूदू, आमेर, झोटवाड़ा में सामान्य महिला की सीट आई है।

05:38 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

जोबनेर और मौजामाबाद में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)

पंचायत समिति प्रधान के लिए जोबनेर और मौजामाबाद में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) की सीट आई है।

05:35 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान के लिए 2 जगह एसटी महिला, अमरसर में एससी महिला

पंचायत समिति प्रधान के लिए 2 जगह रामपुरा डाबरी, कोटखावदा में अनुसूचित जाति (महिला) की सीट आई है।

अमरसर में अनुसूचित जनजाति (महिला) की सीट आई है।

05:33 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

बच्चों ने निकाली आरक्षण की पर्ची

जिला परिषद सदस्य की लॉटरी पूरी होने के बाद पंचायत समिति प्रधान की लॉटरी निकाली जा रही है। इस दौरान बच्चों से पर्ची निकलवाई गई।

05:32 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान के लिए 4 जगह OBC की सीट आई है।

पंचायत समिति प्रधान के लिए जयपुर की जोबनेर, माधोराजपुरा, मौजमाबाद और सांगानेर में OBC की सीट आई है।

05:30 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

4 जगहों पर पंचायत समिति प्रधान के लिए ST की सीट

पंचायत समिति प्रधान के लिए जयपुर की 4 जगहों चौमू, अमरसर, किशनगढ़-रेनवाल में अनुसूचित जाति (ST) की सीट आई है।

05:29 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

पंचायत समिति प्रधान की लॉटरी अनुसूचित जनजाति

कोटखावदा, तुंगा, रामपुरा डाबरी और आंधी में पंचायत समिति प्रधान के लिए अनुसूचित जनजाति की सीट आई है।

05:20 AM23 सितम्बर 2026

कॉपी लिंक

जयपुर में पंचायती राज चुनावों की लॉटरी निकाली जा रही है

जयपुर में पंचायती राज चुनावों की लॉटरी निकाली जा रही है। जिला परिषद सदस्यों के लिए वार्डों का निर्धारण कर दिया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें