राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: दिल्ली से 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट; श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Yellow Alert For Rain And Storm In 12 Districts राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:दिल्ली से 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट; श्रीगंगानगर में पारा 40°…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Yellow Alert For Rain And Storm In 12 Districts
राजस्थान के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:दिल्ली से 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट; श्रीगंगानगर में पारा 40°C के करीब
- कॉपी लिंक
राजस्थान में गुरुवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश का ये दौर अगले दो दिन भी रहेगा। इधर, दिल्ली में खराब मौसम के कारण गुरुवार अलसुबह 2 फ्लाइट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गईं।
पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
प्रदेश में बुधवार को तापमान में भी काफी अंतर देखने को मिला। श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, माउंट आबू 23.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
ये शहर सबसे गर्म रहे
मानसून के बड़े अपडेट्स
2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट : दिल्ली में खराब मौसम के कारण गुरुवार सुबह करीब 4:10 से 4:20 बजे के बीच दो फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गईं। एयर इंडिया की मनीला से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI-2361 जयपुर डायवर्ट हुई। पुणे से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2418 भी जयपुर डायवर्ट हुई। मौसम साफ होने के बाद दोनों फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना किया।
पश्चिमी राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई :पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर रहने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ उत्तरी इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश का जोर : मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इससे जुड़ा सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना हैं। 20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर में बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में जयपुर में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 20 से 23 अगस्त के दौरान जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अलवर में बुधवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर रहा, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। तेज धूप के चलते तापमान करीब 37 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग ने अलवर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर मौसम में ऐसा बदलाव देखने को नहीं मिला।
कोटा में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली। इसके चलते दिन का पारा 1 डिग्री बढ़ गया। लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है।
सीकर में बुधवार को दिनभर हवा और बादलों की आवाजाही रही। सुबह से बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर हवा चली तो उमस कम महसूस हुई। सीकर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 24.0 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर में मानसून पिछले कई दिनों से सुस्त बना हुआ है। रोजाना बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती। लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह से भी बादलों की आवाजाही जारी रही। बुधवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में कमजोर पड़ा मानसून: तापमान बढ़ने की संभावना, अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News

किस शहर में कब होगा नगर निगम चुनाव?: आयोग ने जारी किया शेड्यूल, जयपुर-जोधपुर समेत 6 निगमों की तारीख सबसे अलग

सियासी मायनों में महत्वपूर्ण: जयपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर सहित बड़े निकाय में वोटिंग दूसरे चरण में - Jaipur News


