होमक्राइमनिर्जला एकादशी पर जयपुर में चलेगा अमृत सेवा अभियान: जयपुर में लगेंगे 108 से ज्यादा सेवा शिविर; जूस, छाछ और फलाहार का होगा वितरण - Jaipur News
क्राइम

निर्जला एकादशी पर जयपुर में चलेगा अमृत सेवा अभियान: जयपुर में लगेंगे 108 से ज्यादा सेवा शिविर; जूस, छाछ और फलाहार का होगा वितरण - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Amrit Seva Campaign: 108+ Camps On Nirjala Ekadashi | Juice, Buttermilk, Falhaar Distribution निर्जला एकादशी पर जयपुर में चलेगा अमृत सेवा अभियान:जयपुर में लगेंगे 108 से…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 जून 2026 को 12:22 am बजे
निर्जला एकादशी पर जयपुर में चलेगा अमृत सेवा अभियान:  जयपुर में लगेंगे 108 से ज्यादा सेवा शिविर; जूस, छाछ और फलाहार का होगा वितरण - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Amrit Seva Campaign: 108+ Camps On Nirjala Ekadashi | Juice, Buttermilk, Falhaar Distribution

निर्जला एकादशी पर जयपुर में चलेगा अमृत सेवा अभियान:जयपुर में लगेंगे 108 से ज्यादा सेवा शिविर; जूस, छाछ और फलाहार का होगा वितरण

- कॉपी लिंक

गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने और सेवा की भावना को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए जयपुर नगर निगम ने निर्जला एकादशी पर विशेष पहल की है। नगर निगम की ओर से 25 जून को पूरे शहर में अमृत सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शीतल पेयजल, शरबत, जूस, छाछ और फलाहार वितरित किया जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की सोच से प्रेरित होकर इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य निर्जला एकादशी को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित न रखकर उसे सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी के उत्सव के रूप में स्थापित करना है।

इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों को भी जोड़ा है। हमारा प्रयास है कि सामूहिक प्रयासों से शहर के अधिकाधिक क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाई जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि शहरभर में स्थापित किए जाने वाले सेवा शिविरों में गर्मी से राहत देने वाले पेय पदार्थों के साथ फलाहार का भी वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही इस अभियान के संचालन में सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका रहेगी। निगम कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम ने अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए विशेष पंजीकरण व्यवस्था भी शुरू की है। इच्छुक नागरिक, संस्थाएं और संगठन www.amritseva.in](http://www.amritseva.in) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके साथ ही निगम की ओर से जारी किए गए QR कोड को स्कैन कर भी आसानी से पंजीकरण कराया जा सकता है।

पंजीकरण और स्थान आवंटन के बाद नगर निगम की ओर से सेवा शिविरों के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें कैनोपी, कुर्सियां, टेबल, पंखे, फ्रंट ब्रांडिंग बैनर और सामान्य स्वच्छता संबंधी सहयोग शामिल है। इससे सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों को शिविर संचालन में सुविधा मिलेगी।

बुधवार को निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने आम जनता, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और मानवता पर आधारित यह अभियान समाज में संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करेगा। साथ ही भीषण गर्मी के दौरान जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- ग्राउंड रिपोर्टअवैध-फैक्ट्री में धमाके से पीछे वाले मकान में दरार आई: पड़ोसी बोला-आग की लपटें देख घर नहीं गया; कबाड़ के 50 गोदाम से अब भी खतरा

- योग गुरु पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र न्यूयॉर्क पहुंचे: RANA न्यूयॉर्क के अध्यक्ष ने किया स्वागत, बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

- तेज आवाज में डीजे बजा रही 2 पिकअप जब्त: वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और नंबर प्लेट के खिलाफ भी कार्रवाई

- जयपुर फैक्ट्री अग्निकांड- SHO सहित 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड: तड़प रहा झुलसा युवक बोला- मर जाऊंगा; जिनके मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री थी, उनका आलीशान घर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News