होम›मनोरंजन›राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आगाज, जुटे 1000 से अधिक पर्यटन दिग्गज, कल से पब्लिक के लिए खुलेगी एग्जीबिशन
मनोरंजन

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आगाज, जुटे 1000 से अधिक पर्यटन दिग्गज, कल से पब्लिक के लिए खुलेगी एग्जीबिशन

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आगाज, जुटे 1000 से अधिक पर्यटन दिग्गज, कल से पब्लिक के लिए खुलेगी एग्जीबिशन सम्मेलन में राजस्थान की बावड़ियों के जीर्णोद्धार और मंगणियार समुदाय के पारंपरिक वाद्य कमायचा की सांस्कृतिक पह…

etvbharat.com के अनुसार18 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आगाज, जुटे 1000 से अधिक पर्यटन दिग्गज, कल से पब्लिक के लिए खुलेगी एग्जीबिशन

सौजन्य से:- etvbharat.com

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आगाज, जुटे 1000 से अधिक पर्यटन दिग्गज, कल से पब्लिक के लिए खुलेगी एग्जीबिशन

सम्मेलन में राजस्थान की बावड़ियों के जीर्णोद्धार और मंगणियार समुदाय के पारंपरिक वाद्य कमायचा की सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर दिया गया.

Published : September 18, 2026 at 8:03 AM IST

जयपुर: आमेर फोर्ट के गणेश पोल पर राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का भव्य उद्घाटन हुआ. देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान के 700 से अधिक होटल, प्रॉपर्टीज और टूर कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं. 18-19 सितंबर को बीएम बिड़ला कन्वेंशन सेंटर में बी2बी मीटिंग्स और एग्जीबिशन होगी. इस मौके पर पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने कहा कि घरेलू पर्यटन भारत के पर्यटन विकास का मजबूत आधार है और राजस्थान पसंदीदा गंतव्य है. पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने पर्यटन के माध्यम से राजस्थान की जीडीपी दोगुना करने का लक्ष्य बताया. पहली बार वेडिंग और इवेंट्स इंडस्ट्री को भी मंच दिया गया है. 19 सितंबर को दोपहर 2 बजे से एग्जीबिशन पब्लिक के लिए खुलेगी.

त्यागी ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में निवेश लाने, पर्यटन इकोसिस्टम को मजबूत करने, स्थानीय भागीदारी को बढ़ावा देने और पर्यटन की पूरी वैल्यू चेन में मूल्यवर्धन के लिए नई नीतियां लागू करने का कार्य कर रही है. त्यागी ने कहा कि आज पर्यटक केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों की यात्रा तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऑथेंटिक और अनुभव आधारित यात्राओं को प्राथमिकता दे रहे हैं. राजस्थान में वेडिंग, ग्रामीण, वाइल्डलाइफ, इको-टूरिज्म, वेलनेस, एडवेंचर, आध्यात्मिक, मॉनसून और पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं. साथ ही कम चर्चित स्थलों, नए पर्यटन सर्किट और स्थानीय अनुभवों को बढ़ावा देना है. इससे पर्यटकों का प्रवास बढ़ेगा और पर्यटन का लाभ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, स्थानीय समुदायों, कारीगरों, उद्यमियों, होमस्टे संचालकों, गाइड तक पहुंचेगा.

राजस्थान की पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने कहा कि राजस्थान में नए, क्षेत्र-विशिष्ट और अनुभव आधारित पर्यटन उत्पाद विकसित करने की जरूरत है. आरडीटीएम के माध्यम से नए पर्यटन उत्पाद विकसित करने, उभरते घरेलू बाजारों तक पहुंच बनाने और पर्यटकों को पारंपरिक पर्यटन सर्किट से आगे नए गंतव्यों की ओर आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. राजस्थान का लक्ष्य पर्यटन के माध्यम से अपनी जीडीपी को दोगुना करना है. उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए सरकार, पर्यटन उद्योग और स्थानीय समुदायों के बीच निरंतर समन्वय जरूरी है.

फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि कोविड के बाद राज्य में डोमेस्टिक टूरिज्म में फुटफॉल बढ़ा है. साथ ही उन्होंने पर्यटन स्टेकहोल्डर्स से राजस्थान के अनछुए पर्यटन स्थलों को अपनी इटिनरी में शामिल करने की अपील की. जिससे आने वाली पीढ़ी को भी उनकी संस्कृति और इतिहास से जोड़ा जा सके. कार्यक्रम के दौरान एफएचटीआर की ओर से तैयार फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें राजस्थान के कम चर्चित पर्यटन स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया गया. इसके साथ ही, राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से तैयार फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.

यह भी पढ़ें: इंडिया ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ: देशभर के ट्रैवल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के 100 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

एफएचटीआर के सेक्रेटरी जनरल तरुण बंसल ने कहा कि आरडीटीएम पर्यटन को आकर्षित करने के लिए सशक्त कार्यक्रम है. इससे ना केवल देश की जीडीपी को फायदा होता है बल्कि देश के हर कोने में रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं. वैल्यू और गुडविल बनाने में भी मदद मिलती है. दो दिनों के दौरान 700 से अधिक होटलियर्स अपने टूरिज्म प्रोडक्ट्स शोकेस करेंगे. इसके लिए जयपुर स्थित बीएम बिड़ला कन्वेंशन सेंटर में इस दो दिवसीय एग्जीबिशन का उद्घाटन 18 सितंबर को होगा. बायर्स और सैलर्स के बीच पूर्व निर्धारित बी2बी बैठकें आयोजित होंगी.

300 ट्रैवल एजेंट्स शामिल होंगे: पिछले वर्षों के मुकाबले मार्ट में इस वर्ष देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान के 700 से अधिक प्रॉपर्टीज़ और टूर कंपनियां शामिल होंगी. इसके माध्यम से राजस्थान के पर्यटन स्थलों, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और अनुभव आधारित पर्यटन उत्पादों को देशभर के प्रमुख खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. पहली बार आरडीटीएम 2026 में इवेंट्स और वेडिंग इंडस्ट्री को भी मंच दिया जा रहा है, जिससे राजस्थान के कम प्रसिद्ध क्षेत्रों की कला, संस्कृति, विरासत और खान-पान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. दोनों ट्रैवल मार्ट में रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई पहल भी की जाएंगी, जिनमें बावड़ियों का जीर्णोद्धार और मंगणियार समुदाय द्वारा मुख्य रूप से उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्र कमायचा की विरासत एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण जैसे प्रयास शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रैवल मार्ट में पहुंची डिप्टी सीएम दीया कुमारी, बोलीं- राजस्थान आने वाले हर टूरिस्ट के कैलेंडर में शामिल हो हाड़ौती

आम जनता के लिए प्रदर्शनी 19 सितंबर से: मार्ट के आखिरी दिन 19 सितंबर को भी बी2बी बैठकों का दौर जारी रहेगा. एग्जीबिशन दोपहर 2 बजे से पब्लिक के लिए भी खोली जाएगी. राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 2026 का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान की ओर से राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से 19 सितंबर, 2026 तक होगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें