सीएम बोले-100 दिन में शहरों की सूरत बदलें, आय बढ़ाएं: मेयर, सभापति और चेयरमैन से कहा- जनता ने शहरी सरकारें बनाई, परिवर्तन का अहसास होना चाहिए - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Roadmap For Urban Development & Clean Cities सीएम बोले-100 दिन में शहरों की सूरत बदलें, आय बढ़ाएं:मेयर, सभापति और चेयरमैन से कहा- जनता ने शहरी सरक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Roadmap For Urban Development & Clean Cities
सीएम बोले-100 दिन में शहरों की सूरत बदलें, आय बढ़ाएं:मेयर, सभापति और चेयरमैन से कहा- जनता ने शहरी सरकारें बनाई, परिवर्तन का अहसास होना चाहिए
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के निकाय प्रमुखों से कहा- सभी 100 दिन में शहरों की सूरत बदलें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सीएमआर में नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और अध्यक्षों के साथ शहरों के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर 100 दिन के रोडम
इस दौरान उन्होंने दीपावली से पहले शहरों की सफाई, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, नालियों, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से जुड़े सभी कार्य एक महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के 10 नगर निगम के मेयर जयपुर में सीएमआर में मौजूद रहे। वहीं उप महापौर, सभापति, उप सभापति, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वीसी से जुड़े।
निकाय अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें
सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी निकाय प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे कुशल वित्त प्रबंधन पर विशेष जोर देकर अपनी नगरीय निकाय की आर्थिक स्थिति मजबूत करें और आय बढ़ाएं। साथ ही निकाय प्रमुख पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। मुख्यमंत्री ने पार्षदों से वार्ड की सीमाओं से ऊपर उठकर शहर के विकास की सामूहिक सोच के साथ काम करने का आह्वान किया।
प्लानिंग वार्डवार नहीं, शहर को ध्यान रखकर हो
सीएम ने कहा- सड़क, सीवरेज और अन्य सुविधाओं की प्लानिंग वार्डवार नहीं, बल्कि शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर होनी चाहिए। उन्होंने निकायों के लिए चरणबद्ध विकास योजना की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मेयर-सभापतियों को 100 दिन में बदलनी होगी शहरों की तस्वीर; CM भजनलाल शर्मा की दो टूक

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में कौन जीता, किसे मिले कितने वोट? इंटरव्यू के बाद अंतिम फैसला

उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे पारस सिंघवी: बीजेपी प्रदेश ने घोषित किए जिलों के चुनाव प्रभारी; गरासिया, शक्तावत और जैन को भी लगाया - Udaipur News


