राजस्थान:मारपीट मामले में गुरुद्वारा सचिव की गिरफ्तारी पर विवाद, पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प - sri ganganagar gurudwara secretary arrest sparks controversy
राजस्थान:मारपीट मामले में गुरुद्वारा सचिव की गिरफ्तारी पर विवाद, पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा सचिव तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उनके स…

सौजन्य से:- jagran.com
राजस्थान:मारपीट मामले में गुरुद्वारा सचिव की गिरफ्तारी पर विवाद, पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प
राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुद्वारा सचिव तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उनके समर्थकों ने गुरुद्वारा परिसर में तोड़फोड़ की।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गुरुद्वारा धन-बाबा दीप सिंह सभा के सचिव और सिख धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे टिम्मा के समर्थक भड़क गए और गुरुद्वारा परिसर में तोड़फोड़ कर दी।
कोतवाली पुलिस थाना अधिकारी तेजवंत सिंह बराड़ ने बताया कि टिम्मी को इमीग्रेशन संचालक के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस पहुंची तो टिम्मा गुरुद्वारा के गेस्ट रूम में बेड के नीचे छिपा हुआ था, कमरे में मौजूद महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
हालांकि, गुरुद्वारा में मौजूद बीबी हरमीत कौर ने आरोप लगाए हैं कि सादुलशहर के विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के कहने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस गुरुद्वारा साहिब में घुसी और तोड़फोड़ की।
वहीं तेजवंत सिंह बराड़ ने बताया कि मैं भी सिक्ख हूं। सिख धर्म की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी जूते उतारकर और सिर पर रूमाल रखकर गुरुद्वारे के अंदर गए थे। टिम्मा के समर्थकों ने ही गुरुद्वारे के अंदर तोड़फोड़ की।
उधर अमृतसर स्थित शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि राजस्थान पुलिस ने गुरू के लंगर की बेअदबी करते हुए पोस्टर फाड़े हैं। उन्होंने टिम्मा की गिरफ्तारी की भी निंदा की है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान:जयपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या और मारपीट का गंभीर आरोप - jaipur police custody death mother alleges brutality

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग - Prabhasakshi latest news in hindi

2.2K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business


