इतिहास में पहली बार रात में खुला राजस्थान हाईकोर्ट: रात 10 से शुरू हुई सुनवाई, रात 2 बजे फैसला; पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Hanumangarh Nagar Parishad Election | High Court Relief To Petitioner इतिहास में पहली बार रात में खुला राजस्थान हाईकोर्ट:रात 10 से शुरू हुई सुनवाई, रात 2 बजे फैसला; पार्षदों क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Hanumangarh Nagar Parishad Election | High Court Relief To Petitioner
इतिहास में पहली बार रात में खुला राजस्थान हाईकोर्ट:रात 10 से शुरू हुई सुनवाई, रात 2 बजे फैसला; पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक
- कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट ने इतिहास में संभवत: पहली बार रात में सुनवाई की। पार्षदों की गिरफ्तारी के मामले में रविवार रात 2 बजे तक हुइ सुनवाई में कोर्ट ने हनुमानगढ़ के 9 और बीकानेर के एक पार्षद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।
सोमवार को होने वाले चुनाव से ठीक पहले कुछ पार्षदों और प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज मामलों में गिरफ्तारी की आशंका को लेकर हाईकोर्ट में तत्काल राहत की मांग करते हुए याचिकाएं पेश की गई थीं।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर रविवार को विशेष पीठों का गठन किया गया।
याचिका दाखिल होने के बाद एकलपीठ ने की सुनवाई
रविवार देर शाम हनुमानगढ़ के नौ पार्षदों की याचिका दाखिल होने के बाद जस्टिस नूपुर भाटी की एकलपीठ गठित हुई। रात 10 बजे सुनवाई शुरू हुई।
गौरतलब है कि 60 सीटों में से भाजपा की 15 सीटें हैं। निर्दलीय विधायक गणेश बंसल के 32 पार्षद जीते हैं। गणेश को 23 साल पुराने पट्टा मामले में बीकानेर से गिरफ्तार किया गया है।
बीकानेर को लेकर भी आदेश
बीकानेर वार्ड 18 के कांग्रेसी पार्षद व पूर्व यूआईटी अध्यक्ष मकसूद अहमद की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और मतदान करने के आदेश दिए। रविवार को सीजे की विशेष अनुमति से जस्टिस सुनील बेनीवाल ने सुनवाई की।
मकसूद अहमद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सचिन आचार्य ने दाखिल याचिका में कहा कि एक पुराने विवाद में दर्ज केस में पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया है, ताकि बोट देने से रोका जा सके। हाईकोर्ट ने रात 11:15 बजे गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।
गिरफ्तारी पर भी रोक लगी
इससे पहले दिन में कोर्ट ने कुचेरा (नागौर) नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और पार्षद तेजपाल मिर्धा, श्रीविजयनगर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुशील मीढा उर्फ बिट्ट मीठा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी।
गौरतलब है कि निकायों और निगमों में सभापति और मेयर के चुनाव जीतने के लिए भाजपा पर साम-दाम-दंड-भेद अपनाते हुए निर्दलीय और कांग्रेसी पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप लगा।
जयपुर-जोधपुर और कोटा निगमों में मेयर का चुनाव 25 सितंबर को
जयपुर, कोटा और जोधपुर में 25 सितंबर को मतदान होंगे। प्रतापगढ़ पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के खिलाफ राज-काज में बाधा का मामला दर्ज किया गया है।
श्रीगंगानगर भाजपा प्रत्याशी लक्की समर्थकों को धमकाने में संजय मूंदड़ा, अशोक चांडक, मुकेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी होती रही। हालांकि चांडक को कोर्ट से राहत मिल गई।
….
निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए
हरियाणा में 18 कांग्रेस-निर्दलीय पार्षदों को हिरासत में लेने का-दावा:हिमाचल में बाड़ेबंदी से लौट रहे थे तिजारा के पार्षद; धरने पर बैठे कांग्रेसी
रविवार रात हिमाचल प्रदेश में बाड़ेबंदी से राजस्थान लौट रहे कांग्रेस गुट के 18 पार्षदों को हरियाणा के चंडीमंदिर (सूरजपुर) टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का आरोप है। पूरी खबर पढ़िए…
Topics:
- आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 40 पार: अब तक 21 फीसदी कम बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
- BREAKINGपाली में बड़ा उलटफेर, बढ़त कांग्रेस की, मेयर भाजपा का: उदयपुर में बीजेपी के पारस सिंघवी जीते, श्रीगंगानगर में पार्षदों पर फायरिंग-किडनैप, शिक्षा मंत्री के भाई हारे
- कांग्रेस की बाड़ाबंदी में क्यों पहुंचे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी?: अपहरण-मारपीट तक की शिकायत; ऐसी पॉलिटिक्स के क्या हैं कानूनी मायने, जानें- हर सवाल का जवाब
- पहली बार भारत-जापान के एयरफोर्स-चीफ ने एक साथ उड़ाए तेजस: जापानी वायुसेना प्रमुख बोले-अनुभव शानदार रहा; जोधपुर में दोनों देशों की सेना कर रहीं युद्धाभ्यास
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


