ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर राजघराने, आज भी जीते हैं राजा वाली जिंदगी; नंबर 1 के पास ₹22 हजार करोड़ का साम्राज्य - india top ten richest royal families jodhpur tops with net worth rs22000 cr
ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर राजघराने, आज भी जीते हैं राजा वाली जिंदगी; नंबर 1 के पास ₹22 हजार करोड़ का साम्राज्य India Richest Royal Families: भारत में राजशाही परंपरा खत्म होने के बावजूद, कई शाही परिवार आज भी अपने पूर्वज…

सौजन्य से:- Jagran
ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर राजघराने, आज भी जीते हैं राजा वाली जिंदगी; नंबर 1 के पास ₹22 हजार करोड़ का साम्राज्य
India Richest Royal Families: भारत में राजशाही परंपरा खत्म होने के बावजूद, कई शाही परिवार आज भी अपने पूर्वजों की अरबों की संपत्ति से शानदार जीवन जी रहे हैं।
HighLights
- भारत में 10 सबसे अमीर राजघराने आज भी मौजूद।
- जोधपुर का शाही परिवार सबसे धनी, 22 हजार करोड़ संपत्ति।
- महाराजा गज सिंह द्वितीय हैं जोधपुर शाही परिवार के मुखिया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। India Richest Royal Families: 1947 में भारत आजाद हुआ। राजशाही परंपरा खत्म हुई। 1971 में भारतीय संविधान में 26वां संविधान संशोधन किया गया और राजशाही परिवारों से उनके कई विशेषाधिकार छीन लिए गए। भले ही राजघरानों के विशेषाधिकारों को खत्म कर दिया गया, लेकिन आज भी आजादी के 79 साल बाद भी भारत के कई ऐसे राजघराने हैं, जो राजशाही वाली लैविश लाइफ जीते हैं। ये राजघराने अपने पूर्वजों द्वारा छोड़ी गई अरबों की संपत्ति से करोड़ों और अरबों में कमा रहे हैं और शान से आज भी राजशाही वाली जिंदगी जी रहे हैं।
आज के इस लेख में हम आपको भारत के 10 सबसे अमीर राजघरानों के बारे में बताएंगे। ये ऐसे राजघराने हैं जो भारत के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सीधी टक्कर देते हैं। सबसे अमीर राजघराने की नेट वर्थ 22 हजार करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। आइए जानते हैं कि अमीर राजघरानों में कौन-कौन से राजघराने शामिल हैं।
भारत के 10 सबसे अमीर राजघराने । India Top 10 Richest Royal Families
- जोधपुर का शाही परिवार (Royal Family of Jodhpur)
- जयपुर का शाही परिवार (Royal Family of Jaipur)
- बड़ौदा के गायकवाड़ (Gaekwads of Baroda)
- मेवाड़ के शाही घराने (Royals of Mewar)
- वोडेयार राजवंश (Wadiyar Dynasty)
- अलसीसर का शाही परिवार (Alsisar Royal Family)
- बोरबॉन का शाही घराना (Royal House of Bourbon)
- जामनगर का शाही परिवार (Royal Family of Jamnagar)
- पटौदी के नवाब (Nawabs of Pataudi)भोंसले राजवंश (Bhonsale Dynasty)
कौन है भारत का सबसे अमीर राजघराना । Who is India's richest royal family
भारत का सबसे अमीर राजघराना जोधपुर का शाही परिवार ( India's richest royal family is Jodhpur) है। जोधपुर के शाही परिवार के मुखिया और नेता महाराजा गज सिंह द्वितीय हैं, जो राठौड़ वंश से हैं। माना जाता है कि जोधपुर के शाही परिवार की कुल संपत्ति 224 अरब रुपये है।
यह भी पढ़ें- Explainer: टाटा ट्रस्ट या टाटा संस, 158 साल पुराने टाटा ग्रुप का असली मालिक कौन; क्यों छिड़ी दोनों में रार?
महाराजा गज सिंह II और जोधपुर के शाही परिवार की कुल संपत्ति लगभग 22,000 करोड़ रुपये से 22,400 करोड़ रुपये के बीच है। महाराज गज सिंह को भारत का सबसे अमीर राजा माना जा सकता है
कितनी है भारत के 10 सबसे अमीर राजघरानों की नेट वर्थ । Net Worth Of India Richest Royal Families
यह भई पढ़ें- UP Richest Cities: ये हैं उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अमीर शहर, नंबर 1 वाला सबसे गरीब जिले से 22 गुना ज्यादा धनी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति वाले बहू के वेतन का 25 % सास को देने का आदेश दिया

Widow gets job after husband's death; Rajasthan HC orders 25% salary to mother-in-law

वाटिका ग्रुप: सुकून भरी जिंदगी का नया पता ‘जयपुर 21’ - Jaipur News


