होमधर्म-आस्थाजयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां: उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा - Jaipur News
धर्म-आस्था

जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां: उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Road Pothole Solved | Sodala & Ideal Nagar Work Done जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका क…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 जून 2026 को 06:24 am बजे
जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:  उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Road Pothole Solved | Sodala & Ideal Nagar Work Done

जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा

- कॉपी लिंक

जयपुर। जनता की बुनियादी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनका त्वरित निस्तारण कराने में दैनिक भास्कर का 'भास्कर समाधान' बेहद कारगर साबित हो रहा है। इसके प्रभाव से जयपुर के सोडाला (डीपी कॉलोनी) में पिछले एक महीने से मुख्य मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा

हालांकि, शहर के कई अन्य क्षेत्रों में अब भी विभागीय लापरवाही का आलम बरकरार है। सांगानेर के रामपुरा रोड (सूरज नगर) में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को पुनर्निर्मित न करने से वह मामूली बारिश में ही तालाब का रूप ले रही है। उधर, लाल कोठी के ज्योति नगर में पिछले एक साल से स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण रात में घोर अंधेरा पसरा रहता है, जिससे असामाजिक तत्वों का खतरा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त, गोविंद पुरी में कचरे के ढेर से मुख्य रास्ता अवरुद्ध है और झोटवाड़ा में जलदाय विभाग (PHED) के जरिए लंबा समय बीतने के बाद भी पानी के कनेक्शन का डिमांड नोटिस जारी नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने 'भास्कर समाधान' के जरिए इन समस्याओं को तुरंत दूर करने की गुहार लगाई है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)

बीच रोड पर बने गड्ढे का समाधान जयपुर के सोडाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डीपी कॉलोनी (न्यू सांगानेर रोड) के निवासी नवाज ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपने क्षेत्र की एक समस्या को उठाते हुए लिखा था कि मुख्य मार्ग पर पिछले 1 महीने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा बना हुआ है, जिसके कारण व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है और यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को हर वक्त किसी गंभीर हादसे का डर सताता रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के उपायुक्त ने गड्ढा भरवा कर इसका समाधान करवा दिया है।

सुनील बैरवा बने 'स्टार ऑफिसर' जयपुर के सोडाला क्षेत्र की डीपी कॉलोनी से नवाज ने 'भास्कर समाधान' पर मुख्य मार्ग पर पिछले 1 महीने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा बना हुआ होने की समस्या लिखी थी, जिसके बाद प्रमुखता से प्रकाशित होने पर नगर निगम के उपायुक्त और 'स्टार ऑफिसर' सुनील बैरवा ने तुरंत संज्ञान लिया और उनके त्वरित निर्देशों के बाद संबंधित विभाग ने इस गड्ढे को भरकर सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करवा दिया है। जिससे स्थानीय निवासियों को जाम और हादसे के डर से हमेशा के लिए निजात मिल गया है।

1 महीने से अटका रोड का काम हुआ पूरा जयपुर के आदर्श नगर स्थित नाथमाल जी का कटला के निवासी सुनील दायमा ने पूर्व में दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपने क्षेत्र की एक गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्रशासन ने करीब 1 महीने से सड़क को खोदकर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। जिसके कारण कभी सीवर टैंक फुल होकर ओवरफ्लो होने लगता था तो कभी पेयजल की मुख्य लाइन टूट जाती थी और स्थानीय लोग इस नारकीय स्थिति से बेहद त्रस्त थे, लेकिन यहां पर समस्या पोस्ट होने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अधूरी छोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया बल्कि अब सड़क को पूरी तरह से फिर से बनवा दिया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को सीवर और पानी की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल गया है।

अभी कुछ और समस्यों का समाधान बाकी है…

पाइपलाइन डालने के लिए खोदी रोड, आज तक नहीं बनी जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुरा रोड स्थित सूरज नगर से इरफान ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' मंच पर अपने क्षेत्र की एक गंभीर नागरिक समस्या को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के उद्देश्य से मुख्य सड़क को गहरा खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी आज तक उस सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है। ठेकेदार और संबंधित विभाग की इस घोर लापरवाही के कारण अब मामूली सी बारिश होते ही पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है और यहां आए दिन भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से वे दिखाई नहीं देते, जिससे दुपहिया वाहन चालक और राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

करीब 1 साल से रोड लाइटें पूरी तरह बंद लाल कोठी के ज्योति नगर से अजय राजोरा ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान एक गंभीर जनसमस्या की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने अपनी समस्या में बताया कि अमरूदों का बाग, विद्युत मार्ग पर पिछले करीब 1 साल से रोड लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिसके कारण इस पूरे मुख्य मार्ग पर रात होते ही घोर अंधेरा पसर जाता है। सड़क पर रोशनी की व्यवस्था न होने की वजह से देर शाम और रात के समय यहां से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी और हर वक्त किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की सक्रियता और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ गया है।

कचरा जमा होने के रास्ता अवरुद्ध शहर के गोविंद पुरी की महावीर स्वामी कॉलोनी के रहने वाले रोहिताश सिंह चौहान ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपने क्षेत्र की एक विकट समस्या को उजागर किया है। उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि कॉलोनी में स्थित नल की पुलिया के ठीक ऊपर पिछले 15 दिनों से भारी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है। लगातार लापरवाही के चलते अब स्थिति यह हो गई है कि पूरी कॉलोनी का कचरा इसी जगह पर जमा होने लगा है, जिससे वहां से निकलने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है। कचरे के इस ढेर और उससे उठने वाली भयंकर दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों का वहां से गुजरना तक दूभर हो गया है और क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। रोहिताश सिंह का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने 'भास्कर समाधान' के जरिए नगर निगम प्रशासन से इस कचरे को तुरंत हटवाने और रास्ते को साफ कराने की मांग की है।

लंबे समय के बाद भी नहीं आया PHED का डिमांड नोटिस जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में निवारू रोड स्थित नाथ जी की थड़ी के पास रहने वाले राजेश कुमार यादव ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्या उठाते हुए प्रशासन और जलदाय विभाग (PHED) का ध्यान इस ओर खींचा है। राजेश कुमार यादव ने शिकायत पोस्ट कराते हुए बताया कि उन्होंने अपने घर के लिए नए पेयजल (पानी) कनेक्शन के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ काफी समय पहले आवेदन किया था। नियमानुसार आवेदन के बाद विभाग के जरिए डिमांड नोटिस जारी किया जाता है, लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से अभी तक डिमांड नोटिस जारी नहीं किया गया है। डिमांड नोटिस अटके होने के कारण वे आगे की फीस जमा नहीं करा पा रहे हैं, जिससे उनके घर तक पानी का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है। भीषण गर्मी और पानी की आवश्यकताओं के बीच कनेक्शन न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश ने 'भास्कर समाधान' के जरिए जलदाय विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द डिमांड नोटिस जारी कर पेयजल संकट से राहत दिलाने की गुहार लगाई है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें