जयपुर में साइबर ठगी: दो सौ कमाने के चक्कर में गंवाए 1.75 लाख, टेलीग्राम पर टास्क के जाल में फंसा युवक
{"_id":"6ab0fe576feca0c965068b04","slug":"cyber-fraud-in-jaipur-man-loses-1-75-lakh-to-telegram-part-time-job-scam-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में साइबर ठगी: दो सौ कमाने के चक्कर में ग…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab0fe576feca0c965068b04","slug":"cyber-fraud-in-jaipur-man-loses-1-75-lakh-to-telegram-part-time-job-scam-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में साइबर ठगी: दो सौ कमाने के चक्कर में गंवाए 1.75 लाख, टेलीग्राम पर टास्क के जाल में फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में साइबर ठगी: दो सौ कमाने के चक्कर में गंवाए 1.75 लाख, टेलीग्राम पर टास्क के जाल में फंसा युवक
Mon, 21 Sep 2026 03:22 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 21 Sep 2026 03:22 PM IST
सार
जयपुर में टेलीग्राम के जरिए पार्ट टाइम जॉब और गेम में कमाई का झांसा देकर 36 वर्षीय युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने अलग-अलग टास्क पूरा कराने के नाम पर युवक से बार-बार रकम जमा कराई।
विज्ञापन
विस्तार
साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब और गेम खेलने का झांसा देकर एक युवक से 1,75,000 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फंसी हुई रकम निकालने के लालच में बार-बार रुपये जमा कराए। ठगों ने टास्क पूरा कराने के नाम पर जाल बिछाकर धोखाधड़ी की। इस संबंध में पीड़ित ने भट्टाबस्ती थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर के विजय नगर निवासी 36 वर्षीय इमरान खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को उनके टेलीग्राम पर एक संदेश आया था। संदेश में ठगों ने 200 से 500 रुपये प्रतिदिन कमाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर पीड़ित एक ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में बताए अनुसार उसने गेम खेलना शुरू किया। शुरुआत में ठगों ने 2,000 रुपये जमा करने पर 2,500 रुपये मिलने का दावा किया।
विज्ञापन
टास्क के नाम पर ऐंठी रकम
रुपये जमा कराने के बाद ठगों ने टास्क अधूरा बताकर फिर से संदेश भेजा। आरोपियों ने टास्क पूरा करने के लिए 26,995 रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित जाल में फंसता चला गया और उसने 58,600 रुपये और जमा करा दिए। जब पीड़ित ने और पैसे न होने की बात कही, तो ठगों ने किसी से पैसे का प्रबंध करने को कहा। ठगों ने दावा किया कि 10 मिनट में टास्क जीतते ही 1,06,550 रुपये वापस मिल जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कांग्रेस के पास ज्यादा पार्षद, फिर भी भाजपा के मेयर: पाली-अजमेर में कैसे पलटा पूरा खेल? समझें आंकड़ों का गणित
पुलिस शिकायत की चेतावनी पर किया ब्लॉक
झांसे में आकर पीड़ित ने रकम जमा करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने 85,600 रुपये का एक और टास्क दे दिया। पीड़ित ने फंसी हुई रकम निकालने की उम्मीद में यह राशि भी जमा करा दी। इसके बाद भी लगातार नया टास्क मिलने पर उसने गेम खेलना बंद कर दिया। 15 सितंबर को सुबह लगभग 10:15 बजे आरोपियों ने टास्क पूरा करने के लिए फोन किया। जब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


