होमक्राइमकोटा में 1.24 करोड़ रुपए की नशे की खेप जब्त: MP से पंजाब जा रहा था डोडा-चूरा, पुलिस ने 4 लग्जरी कारों के साथ तस्करों को दबोचा - Kota News
क्राइम

कोटा में 1.24 करोड़ रुपए की नशे की खेप जब्त: MP से पंजाब जा रहा था डोडा-चूरा, पुलिस ने 4 लग्जरी कारों के साथ तस्करों को दबोचा - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Police Action | Drug Smugglers Arrested With Ganja Cash Car कोटा में 1.24 करोड़ रुपए की नशे की खेप जब्त:MP से पंजाब जा रहा था डोडा-चूरा, पुलिस ने 4 लग्जरी कारों के साथ तस्कर…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 01:08 pm बजे
कोटा में 1.24 करोड़ रुपए की नशे की खेप जब्त:  MP से पंजाब जा रहा था डोडा-चूरा, पुलिस ने 4 लग्जरी कारों के साथ तस्करों को दबोचा - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Police Action | Drug Smugglers Arrested With Ganja Cash Car

कोटा में 1.24 करोड़ रुपए की नशे की खेप जब्त:MP से पंजाब जा रहा था डोडा-चूरा, पुलिस ने 4 लग्जरी कारों के साथ तस्करों को दबोचा

- कॉपी लिंक

कोटा में नशे के कारोबार के ख़िलाफ़ कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर कुल 455 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।

जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली चार कारें जब्त की हैं। सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत की गई है।

ड्राइवर पुलिस को देखकर भागने लगे

एसपी सुजीत शंकर ने बताया- थाना चेचट, मोडक, कनवास, जिला डीएसटी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस टीमों ने पीछा कर वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी में भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया। थाना चेचट क्षेत्र में बिना नंबर की टाटा नेक्सॉन कार से 257 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना मोडक क्षेत्र में स्कॉर्पियो क्लासिक कार से 119 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ, जबकि थाना कनवास क्षेत्र में मारुति ब्रेजा कार से 40 किलो 390 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया लाल, मोहम्मद विकास शाह, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, रणजीत सिंह उर्फ रिंकू और निरवैर सिंह शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डोडा चूरा मध्यप्रदेश से पंजाब और नागौर की ओर तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

38 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा चूरा और कैश बरामद

कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे तीन कट्टों से 38 किलो 540 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की अर्टिगा कार और 79 हजार रुपये कैश भी जब्त किए हैं। जब्त माल और वाहन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस मामले में हरियाणा निवासी पवन विश्नोई और मोहित विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

वहीं, कोटा शहर पुलिस ने नयापुरा थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

महिला तस्कर के पास से 1 किलो से ज्यादा गांजा और कैश जब्त

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला पूनम के कब्जे से 1 किलो 334 ग्राम गांजा, 3 लाख 46 हजार 100 रुपए नकद, एक बिना नंबर की स्कूटी और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान महिला का पति उमाशंकर उर्फ भाया मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है।

- LIVEअजमेर में गाड़ियों पर गिरी मकान की दीवार: बाड़मेर में घरों में पानी घुसा, जोधपुर में सुबह से बारिश; आज पूरे राजस्थान में अलर्ट

- घर से चोरी हुई बाइक 17 दिन बाद बरामद: दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद

- चंबल के चार बांध 32 प्रतिशत खाली: पिछले साल कोटा बैराज की केपेसिटी का 7 गुना पानी चंबल में छोड़ा था; रबी फसलों को लेकर चिंता बढ़ी

- रामगंजमंडी में एकादशी पर निकली 4KM लंबी नगर परिक्रमा: रथ के आगे बही दूध की धारा, ढोल-नगाड़ों पर झूमते निकले श्रद्धालु

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें