उदयपुर- बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला,VIDEO: दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी; धरना समाप्त - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Crime: Woman Killed After Being Run Over By Scorpio In Colony उदयपुर- बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला,VIDEO:दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Crime: Woman Killed After Being Run Over By Scorpio In Colony
उदयपुर- बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला,VIDEO:दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी; धरना समाप्त
- कॉपी लिंक
उदयपुर में बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से महिला को कुचल कर मार डाला। महिला के बेटे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। दोपहर में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शाम को स्कॉर्पियो और दो थार में 20-25 बदमाश पहुंचे।
बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पथराव कर दिया। आवाज सुनकर उर्मिला कंवर (52) पत्नी फतहसिंह घर से बाहर आईं तो भागते समय बदमाशों ने स्कॉर्पियो से उर्मिला को कुचल दिया।
उनको पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा-जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक शव नहीं उठाएंगे।
घटना शुक्रवार शाम करीब 5:43 बजे प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट मार्ग स्थित कपिल विहार कॉलोनी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एमबी हॉस्पिटल में धरना दे दिया। पुलिस ने परिजनों से समझाइश की और चार घंटे के बाद सहमति बनी। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
वहीं परिजनों ने आरोपियों की दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तस्वीरों में देखें घटनाक्रम….
पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा के नांदसा निवासी यशप्रताप सिंह व उसके चित्तौड़गढ़ के मीनाड़ा निवासी यशपाल सिंह झाला के बीच रंजिश चल रही है। शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। महिला उर्मिला कंवर के बेटे दिव्यराजसिंह यशप्रताप के साथ था। बताया जा रहा है कि दोपहर के झगड़े के बाद शाम को यशपाल सिंह करीब 10-15 लोगों के साथ तीन एसयूवी में सवार होकर दिव्यराज के कपिल विहार स्थित घर पहुंचा। फिर वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
भाजपा राजसमंद के जिला मेंबर विश्वनाथ प्रताप सिंह उदयपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरे रिलेटिव दिव्यराजसिंह उदयपुर के कपिल विहार में रहते थे। उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर बदमाशों ने पत्थर बरसा कर नुकसान पहुंचाया।
तीन गाड़ियों में करीब 20 से 25 लोग आए और दो कारों पर पत्थर फेंके। इस दौरान दिव्यराजसिंह की मां शोर सुनकर बाहर आईं और भागते बदमाशाों को रोकने का प्रयास करने लगीं। इस पर बदमाशों ने उनकी मां को कार से कुचल दिया। सभी बदमाशों को पकड़ा जाए और उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हम शव नहीं उठाएंगे।
……………………..
ये खबर भी पढ़ें…
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर:VIDEO:ASI के सिर में लगी चोट, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर लाए; देवनानी हॉस्पिटल पहुंचे
अजमेर में आज सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। दोनों पुलिसकर्मी रोडक्रॉस करके आ रहे थे। कार सवार साइड से टक्कर मारते हुए निकला। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ओबीसी में जाट सबसे ताकतवर, 22 हजार परिवार राजनीति-नौकरी में: गुर्जर दूसरे नंबर पर, सपेरा जाति की कोई हिस्सेदारी नहीं; पहली बार राजस्थान की 92 जातियों की स्थिति - Rajasthan News

जयपुर में हत्या का आरोपी कर रहा था अवैध वसूली,गिरफ्तार: व्यापारियों से वसूलता था रकम, 2 साल जेल में रह चुका; 40 हजार में खरीदी थी पिस्टल - Jaipur News

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, 18 बच्चे घायल; 9 जयपुर रेफर


