कोटा में मंदिर बना चोरों का निशाना, VIDEO: दानपेटी तोड़ नकदी ले उड़े बदमाश, जूते की दुकान का ताला भी तोड़ने की कोशिश - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Mandir Danpeti Chori | CCTV Footage Of Thief कोटा में मंदिर बना चोरों का निशाना, VIDEO:दानपेटी तोड़ नकदी ले उड़े बदमाश, जूते की दुकान का ताला भी तोड़ने की कोशिश - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Mandir Danpeti Chori | CCTV Footage Of Thief
कोटा में मंदिर बना चोरों का निशाना, VIDEO:दानपेटी तोड़ नकदी ले उड़े बदमाश, जूते की दुकान का ताला भी तोड़ने की कोशिश
- कॉपी लिंक
कोटा शहर के जवाहर नगर इलाके में रविवार की सुबह 3:30 बजे चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बेखौफ अंदाज में मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसता, दानपेटी से नकदी निकालता और आराम से फरार होता दिखाई दे रहा है।
मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी बाबा ने बताया- जवाहर नगर पेट्रोल पंप के पास स्थित श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर परिसर में बने श्री राम-जानकी मंदिर की दानपेटी को अज्ञात चोर ने देर रात निशाना बनाया। दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो रही है। पहले बिना रुमाल लगाए वह मंदिर का लॉक तोड़ता हुआ नजर आया जब उसने देखा कि सामने सीसीटीवी लगा है तब मुंह पर रुमाल लगाकर वापस आया। इससे पहले चोरों ने पास स्थित राधिका शू पैलेस का ताला तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
जवाहर नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश महेश्वरी ने बताया- सुबह राधिका शू पैलेस के संचालक संजय नागर ने दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि दुकान में चोरी नहीं हो सकी, लेकिन कुछ ही देर बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवराज करण ने मंदिर की दानपेटी टूटने और नकदी चोरी होने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।
व्यापार संघ का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- राजस्थान में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: VLTD, परमिट और ई-डिटेक्शन के विरोध में थम गए 10 हजार ट्रकों के पहिए
- RGHS में कैंसर इलाज की नई गाइडलाइन: 30 हजार से महंगी दवा पर मेडिकल बोर्ड की मंजूरी जरूरी, मरीज की जरूरत से तय होगा इलाज
- राजस्थान के 9 जिलों में बारिश की संभावना: मानसून पर लगा ब्रेक, 15 जुलाई के बाद फिर एक्टिव होगा सिस्टम; फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा
- सुल्तानपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान समारोह: नवनियुक्त कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का किया अभिनंदन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


