होमक्राइमजयपुर में बेटे ने पिता को थप्पड़-घूंसों से पीटा,VIDEO: लात भी मारी, घसीटता हुआ कमरे में ले गया; संपत्ति-पैसों को लेकर विवाद - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में बेटे ने पिता को थप्पड़-घूंसों से पीटा,VIDEO: लात भी मारी, घसीटता हुआ कमरे में ले गया; संपत्ति-पैसों को लेकर विवाद - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Son Beats Elderly Father Viral Video Sangareddy | Arrest & Bail जयपुर में बेटे ने पिता को थप्पड़-घूंसों से पीटा,VIDEO:लात भी मारी, घसीटता हुआ कमरे में ले गया; संपत्ति-पैसों को…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 जून 2026 को 05:22 am बजे
जयपुर में बेटे ने पिता को थप्पड़-घूंसों से पीटा,VIDEO:  लात भी मारी, घसीटता हुआ कमरे में ले गया; संपत्ति-पैसों को लेकर विवाद - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Son Beats Elderly Father Viral Video Sangareddy | Arrest & Bail

जयपुर में बेटे ने पिता को थप्पड़-घूंसों से पीटा,VIDEO:लात भी मारी, घसीटता हुआ कमरे में ले गया; संपत्ति-पैसों को लेकर विवाद

- कॉपी लिंक

जयपुर में एक बेटे ने बुजुर्ग पिता को संपत्ति और पैसे को लेकर बेरहमी से पीटा। बेटे ने एक के बाद एक कई थप्पड़, लात और घूंसे पिता पर बरसाए। इस दौरान पिता सीढ़ियों में भी गिर गए। इसके बावजूद आरोपी बेटा नहीं रुका। वह जमीन पर गिरे पिता को हाथ से पकड़कर घसीटता हुआ कमरे में ले गया। इस दौरान पूरा परिवार देखता रहा। पिता के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई हैं।

घटना सांगानेर थाना क्षेत्र के चंदलाई स्थित मारुति कॉलोनी की 19 जून की है। इसी दिन पीड़ित आनंदी लाल उच्चेनिया (67) की बेटी सुनेना थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंची थी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।

सुनेना ने बताया- सिर्फ शिकायत लेकर पुलिस ने कहा कि सुबह आना। अगली सुबह पीड़ित पिता थाने पहुंचे। फिर बड़े साहब आने की बात कहकर अगले दिन मुकदमा दर्ज करने की बात की। 21 जून को पिता बेटियों के साथ थाने पहुंचे, तब जाकर मुकदमा दर्ज किया।

आनंदी लाल के साथ उनके बड़े बेटे धनपत उच्चेनिया ने मारपीट की थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पहले देखिए, बेटे की बेरहमी की PHOTOS…

अब सिलसिलेवार पढ़िए आनंदीलाल से बातचीत…

सिलेंडर लेकर गया तो बहू ने घर में घुसने नहीं दिया

पीड़ित आनंदी लाल ने बताया कि 19 जून की सुबह मैं शिवदासपुरा स्थित चंदलाई में पैतृक गांव स्कूटी पर सिलेंडर लेकर गया था। बहू सोनू जाजोरिया ने मुझे मेरे ही घर में नहीं घुसने दिया। घर का दरवाजा बंद कर दिया। फिर सड़क से ही मैंने पोतियों को सिलेंडर लेने की बात कह दी थी। घर के गेट पर सिलेंडर रखकर गांव में चला गया।

मैं गांव में जहां गया हुआ था, बेटे ने वहां आकर गाली देते हुए जादू-टोने करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक मैं मारुति नगर स्थित घर आ गया।

मां को धमकी दी, किराया भिजवा देना नहीं तो विधवा हो जाएगी

आनंदी लाल ने बताया- बेटा शाम 7.45 बजे बाइक से जयपुर घर पहुंचा। मैं उस वक्त दरवाजे पर ही बैठा था। बेटा चिल्लाकर कमरे में अंदर आने के लिए कहता है। मेरे अंदर आते ही बेटा गुस्से में सबसे पहले चांटा मारता है। इससे मैं सीढ़ियों पर गिर जाता हूं। इसके बावजूद बेटा नहीं रुका और मेरे पर हमला करता रहता है।

इस दौरान किराएदार महिला शोर सुनकर नीचे आई। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बेटा लगातार मारपीट करता रहा। लातें मारी, घसीटते हुए बाहर ले गया। हंगामे के बीच पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। बेटे ने उन्हें भी धमकाकर जाने को कहा। मारपीट के बाद बेटे ने अपनी मां शांति देवी को भी धमकी दी कि किराया मेरे पास भिजवा देना नहीं तो विधवा हो जाएगी।

गांव में बदनामी हुई तो जयपुर रहने लगा

आनंदीलाल ने बताया- पहले मैं अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। बड़े बेटे ने वहां भी मुझसे मारपीट की थी। इससे गांव में मेरी बदनामी हो गई थी। इस मामले में कोर्ट के माध्यम से आरोपी को पाबंद करवाया था। इसके बाद मैं जयपुर में पत्नी और छोटे बेटे के साथ रहने लग गया। गांव के मकान में बड़ा बेटा धनपत अपनी पत्नी सोनू और दो बेटियों के साथ रहता है।

साल 2014 में भी किया था कुल्हाड़ी से हमला

पीड़ित की बेटी सुनेना ने बताया- साल 2014 में भी भाई धनपत ने पिता पर सोते हुए कुल्हाड़ी से पैर पर हमला कर दिया था। इसके बाद पिता के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसकी एफआईआर साल 2014 में ही शिवदासपुरा थाने में करवाई गई थी। इस मामले में भाई जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद उसने रिश्तेदारों की मौजूदगी में माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का आश्वासन दिया था।

संपत्ति और किराए के पैसे को लेकर विवाद

आनंदीलाल ने आरोप लगाया- बेटा लंबे समय से संपत्ति अपने नाम करवाने के लिए धमकी देता है। सामाजिक कार्यक्रमों में गाली-गलौज करता है। बहू भी गाली गलौज करने के साथ अपमानित करती है। बेटा कहता है कि जयपुर के मकान से आने वाले किराए के पैसे उसको दे।

चार बेटियां और दो बेटे

31 मई 2019 को आनंदीलाल बीएसएनएल डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हुए हैं। आनंदीलाल ने बताया कि उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। चारों बेटियों और बड़े बेटे की शादी कर दी है। छोटा बेटा मधुसूदन मानसिक रूप से कमजोर है। वह, पत्नी और छोटा बेटा जयपुर में रहते हैं। उन्होंने बताया- बेटियों के सामाजिक कार्यक्रम में होने वाले खर्च को भी मैं स्वयं ही उठता हूं।

पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया

सांगानेर थाना पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग की शिकायत पर घटना के तुरंत बाद मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। मामले में नियमानुसार कार्रवाई पहले से जारी है।

….

यह खबर भी पढ़ें…

जयपुर में पीट-पीटकर मां को मार डाला, VIDEO:बेहोश होने के बाद भी मुक्के मारता रहा बेटा, पति बचाने की कोशिश करता रहा

जयपुर में बेटे की ओर से मां की हत्या करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक मां को बेरहमी से पीटता है। पत्नी को पिटते देख कॉन्स्टेबल पति बचाने आता है। मां के बेहोश होने पर भी बेटा मुक्के मारता रहा। मामला करधनी इलाके का 15 सितंबर का है। (पूरी खबर पढ़ें)

- बात खरी हैडोटासरा ने किरोड़ीलाल के पैर पकड़े!: DG साहब ने क्यों लिखा- डांट पड़ी; ये क्या... पिस्ता के भाव में मूंगफली मिल रही

- जयपुर में 20 फीट गहरे लिफ्ट शाफ्ट में गिरी महिला,मौत: बाथरूम का दरवाजा समझ लिफ्ट का चेनल गेट खोलने से हादसा, हॉस्पिटल में तोड़ा दम

- भास्कर एक्सक्लूसिव13 बार मानसून लेट, 7 बार ज्यादा बारिश: 3 बार वक्त से पहले आया तो 25% तक कम बरसा, राजस्थान का 30 साल का एनालिसिस

- मेरठ में AC बस में आग, खिड़की-दरवाजों से कूदे यात्री: 2 किमी दूर से धुआं दिखा; बाइक सवार ने बचाई 26 यात्रियों की जिंदगी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें