राजस्थान के आमेर में सड़क हादसा: स्कूटी टकराकर युवक की मौत, दो घायल
राजस्थान के जयपुर जिले के आमेर में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। आमेर थाना क्षेत्र में एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए हैं। यह हादसा गुरुवार शाम साढे़ 7 बजे परियों के बाग के पास हुआ है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Amer Jaipur Accident | Youth Killed In Scooter Car Crash Near Pariyon Ke Bagh
जयपुर में कार की टक्कर से स्कूटी-सवार युवक की मौत-VIDEO:उछलकर गिरे तीन युवक, दो घायल; आमेर में हुआ हादसा
- कॉपी लिंक
जयपुर में सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। यह हादसा आमेर थाना क्षेत्र में परियों के बाग के पास गुरुवार शाम साढे़ 7 बजे हुआ। सामने से आ रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
आमेर थाना प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार तीन युवक आमेर की ओर से जलमहल जा रहे थे। इसी दौरान परियों के बाग के पास सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस के अनुसार- समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शव को पहचान होने तक एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक और घायलों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीसीटीवी में हादसे की वजह सामने आई। स्कूटी सवार तेजी से अपनी लेन से रॉन्ग साइड जाते हुए सामने से आ रही फोर्स कार से टकरा गए। इससे एक युवक हवा में उछलकर जमीन पर गिरा। बाकी युवक भी गिर गए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


