सरकारी नौकरी-प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने करवाई मां की हत्या,VIDEO: ताऊ और चचेरे भाई के साथ प्लानिंग की, तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलवा दिया; 7 गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Woman Murder | Speeding XUV Hits, Fatal Accident सरकारी नौकरी-प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने करवाई मां की हत्या,VIDEO:ताऊ और चचेरे भाई के साथ प्लानिंग की, तेज रफ्तार गाड़ी से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Woman Murder | Speeding XUV Hits, Fatal Accident
सरकारी नौकरी-प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने करवाई मां की हत्या,VIDEO:ताऊ और चचेरे भाई के साथ प्लानिंग की, तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलवा दिया; 7 गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर में प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी के लिए बेटी ने मां की हत्या करवा दी। बेटी ने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर मर्डर प्लान किया था। इसके बाद 7 लाख रुपए सुपारी देकर मां को स्कॉर्पियो से कुचलवा दिया।
करीब 130 KM की स्पीड में आई स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला उछलकर 100 फीट दूर गिरी और मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना 3 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे की प्रताप नगर थाना इलाके की है।
पुलिस ने सोमवार रात महिला की बेटी और जेठ समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया। स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया।
देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTOS…
बेटे को कोचिंग छोड़कर घर जा रही थी महिला
DCP (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- प्रताप नगर के रविन्द्र नगर में रहने वाली नीरज शर्मा (45) के पति का एक साल पहले निधन हो गया था। वे कोर्ट में एलडीसी थे। 8 महीने पहले पति की जगह नीरज की LDC की पोस्ट पर नौकरी लगी थी। नीरज 16 साल के बेटे के साथ रहती थी।
3 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे वह बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थी। इस दौरान ओवर स्पीड स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। करीब 130 KM की स्पीड से टक्कर लगने से महिला उछलकर 100 फीट दूर गिरी। मौके पर मौत होने पर स्कॉर्पियो को लेकर ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
मामा को कॉल कर कहा- ‘एक्सीडेंट में मम्मी खत्म हो गई’
घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज में स्कॉर्पियो से महिला को उड़ाने की घटना कैद मिली। नीरज के भाई राकेश कुमार शर्मा निवासी बयाना (भरतपुर) ने भांजी आयुषी शर्मा (23) पुत्री विजय कुमार शर्मा निवासी कल्याण नगर थर्ड, सांगानेर सहित अन्य के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। राकेश ने रिपोर्ट में बताया कि भांजी आयुषी ने मुझे कॉल कर कहा था कि ‘मामा, मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है। मम्मी एक्सीडेंट में खत्म हो गई है।’ ऐसा कहकर उसने तुरंत कॉल काट दिया।
मेरी बहन नीरज पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। नीरज ने पहले बताया भी था कि बेटी आयुषी, सास, जेठ का बेटा बलराम उर्फ रवि मिलकर परेशान करते हैं। मेरी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मुझे शक है कि मेरी बहन की गाड़ी से कुचलकर हत्या करवाई गई है।
7 लाख रुपए सुपारी देकर करवाया मर्डर
DCP (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से नीरज का बेटी आयुषी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आयुषी पिता की जगह नौकरी लगना चाहती थी, लेकिन मां ने नौकरी जॉइन कर ली। ऐसे में बेटी का मां की हत्या कर नौकरी पाने का प्लान था।
आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप (56) निवासी सेवर (भरतपुर) के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग की थी। इसमें नीरज के ससुराल वाले भी शामिल थे। आयुषी और मोहन ने 7 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। आयुषी, मोहन और उसके बेटे बलराम उर्फ रवि ने सुपारी किलर हेमंत शर्मा (20) निवासी बयाना (भरतपुर) को घर बुलाया था। उसे कहा- ‘आपको नीरज शर्मा की हत्या करनी है, जिसके बदले हम आपको 7 लाख रुपए देंगे।’
सुपारी लेने के बाद हेमंत ने बलराम की मदद से रेकी की। भरतपुर से एक थार रेंट पर ली। पैसा लेने के बाद भी काम नहीं हो सका, जिसके बाद एक महीने तक दोबारा रेकी कर स्कॉर्पियो से वारदात को अंजाम दिया।
प्लान बनाकर स्कॉर्पियो से उड़ाया
पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में सामने आया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर महिला की हत्या की गई। वारदात के दौरान मौके पर सड़क किनारे पिता-पुत्र बैठे थे। वे दोनों बाल-बाल बचे।
हेड कॉन्स्टेबल दयाराम ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। सामने आया कि हत्या के समय आकाश शर्मा (23) निवासी रूपवास (भरतपुर) स्कॉर्पियो चला रहा था। उसके पास वाली सीट पर अरविंद शर्मा (21) निवासी गहनोली मोड़ (भरतपुर) बैठा था। मोहित शर्मा (21) निवासी गहनोली मोड़ (भरतपुर) के जरिए महिला के आने-जाने के बारे में लगातार सूचना दी जा रही थी।
बाइक पर रोहित जाटव (22) निवासी गहनोली मोड़ (भरतपुर) कुछ दूरी पर खड़ा था। हत्या के बाद रोहित के साथ बाइक पर बैठकर मोहित नारायण सिंह सर्किल पहुंचा। मोहित वहां से बस में बैठकर चला गया। आकाश और अरविंद चौपाटी पर स्कॉर्पियो को छोड़कर बाइक से सेवर चले गए। स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया।
मां ने बात नहीं मानी, इसलिए मारा
पूछताछ में आरोपी बेटी आयुषी ने बताया कि मेरे पापा विजय कुमार शर्मा की मौत के बाद मैंने मां नीरज को कहा था कि मुझे पापा की जगह नौकरी लग जाने दो। लेकिन वह नहीं मानी और खुद नौकरी पर लग गई।
इस वजह से मैं टेंशन में आ गई। मैंने ताऊ के बेटे बलराम के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाकर उनकी जगह नौकरी लगने और उनके नाम की प्रॉपर्टी को हड़पने की प्लानिंग की। इसमें ताऊ मोहन स्वरूप भी शामिल थे।
इनको किया गिरफ्तार
हत्या के मामले में आयुषी, मोहन स्वरूप, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा और रोहित जाटव को अरेस्ट किया है। बलराम उर्फ रवि फरार है।
….
ससुराल में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी डिटेन:घरेलू विवाद के बाद बच्चों के साथ मिलकर मारा
बीकानेर में पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक ससुराल में ही रहता था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को डिटेन किया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे हुई। पूरी खबर पढ़ें…
होटल से खाना-खाकर लौट रहे दोस्तों को ट्रक ने कुचला:एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हादसा
भीलवाड़ा में होटल से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सिर फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल साथी का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
- जयपुर में परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत: बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, मां के पैर टूटे; ट्रेलर के 5 चालान पेंडिंग
- शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, PHOTOS: एक्टर विक्की कौशल ने दुल्हन को दी बधाई, कुमार विश्वास समेत कई कवि और नेता पहुंचे
- RCA में चुनाव का रास्ता साफ: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कब तक चुनाव नहीं कराओगे, एडहॉक कमेटी की याचिका को बताया बेतुका
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनसरकारी स्कूलों में पर्ची का खेल, कहां गए 503 करोड़?: राजस्थान में बच्चों की जान खतरे में, मरम्मत के नाम पर फर्जीवाड़ा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


