दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पलटा दूध का टैंकर... फिर मच गई लूट, बाल्टी-बोतल लेकर दौड़े लोग, Video
Sign In Advertisement X दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दूध से भरा एक टैंकर अचानक सड़क किनारे बने नाले में पलट गया. इस दौरान टैंकर में भरा दूध सड़क और नाले में बहने लगा…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दूध से भरा एक टैंकर अचानक सड़क किनारे बने नाले में पलट गया. इस दौरान टैंकर में भरा दूध सड़क और नाले में बहने लगा. हादसे में ड्राइवर घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं कुछ देर में टैंकर से बहते दूध को भरने की होड़ मच गई.
लेकिन हादसे के कुछ ही मिनटों बाद घटनास्थल का नजारा पूरी तरह बदल गया. आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला कि टैंकर दूध से भरा है, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे. कोई बाल्टी लेकर आया, कोई प्लास्टिक का डिब्बा तो कोई पानी की बोतल. लोग टैंकर से बह रहे दूध को अपने-अपने बर्तनों में भरकर ले जाने लगे. कुछ लोग टैंकर के पास चढ़कर भी दूध निकालने की कोशिश करते नजर आए.
यहां देखें Video
इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दूध लेने के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से दिल्ली-जयपुर हाइवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ. कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई. हालांकि, बड़ी मात्रा में दूध सड़क पर ही बह गया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बारामती में पलटा टैंकर, घायलों को छोड़ डीजल लूटने की लगी होड़
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने पहले भीड़ को कंट्रोल किया और फिर ट्रैफिक को सामान्य कराया. इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को हटाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इस हादसे में राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई, लेकिन सड़क पर बहते दूध और उसे भरने के लिए उमड़ी भीड़ ने कुछ देर के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे को चर्चा का विषय बना दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग बोतल और बाल्टी में दूध भरकर ले जा रहे हैं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


