जयपुर VIDEO: जयपुर निगम चुनाव में कांग्रेस का मिशन-100, हर वार्ड का अलग घोषणा पत्र करेगी जारी, देखिए ये खास रिपोर्ट
जयपुर : जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने मिशन-100 का लक्ष्य तय किया है. जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड है और कांग्रेस ने दावा किया है कि वह 100 का लक्ष्य पार करेगी. जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा न…

सौजन्य से:- firstindianews
जयपुर : जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने मिशन-100 का लक्ष्य तय किया है. जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड है और कांग्रेस ने दावा किया है कि वह 100 का लक्ष्य पार करेगी. जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक वार्ड के लिए अलग -अलग घोषणा पत्र बनाएगी. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि पार्टी से गद्दारी करने वाले किसी भी व्यक्ति को कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा. नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने और क्या क्या तैयारी की है.
प्रदेश में निकाय व पंचायत चुनाव के लिए जहां प्रदेश कांग्रेस ने दो दिन का महामंथन करके एक्शन प्लान तैयार कर लिया, वहीं जयपुर शहर कांग्रेस भी अब चुनावी रंगत में नजर आने लगी है. जयपुर के मेयर व वार्ड पार्षद के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद अब जयपुर शहर कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है. जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने चुनाव के मद्देनजर ही पिछले दिनों राजधानी में दो बड़े पैदल मार्च करके अपनी तैयारियों का इशारा कर दिया था. अब चुनाव का एक्शन प्लान भी तैयार हो गया है.
जयपुर के लिए कांग्रेस ने मिशन-100 का प्लान बनाया
-प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार होगी
-पहली बार कांग्रेस प्रदेश में ऐसा प्रयोग करने जा रही है
-जयपुर मे मेयर बनने की स्थिति में इस घोषणा पत्र पर काम होगा
-प्रत्येक वार्ड के प्रमुख चौराहे पर घोषणा पत्र चस्पा किया जाएगा
-चुनाव के लिए प्रमुख नेताओं की स्टेयरिंग कमेटी बनाई जाएगी
-घोषणा पत्र कमेटी में विशेषज्ञों की राय ली जाएगी
चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन का फॉर्मूला भी लगभग तय हो गया है. सुनील शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने पिछले बोर्ड के समय पार्टी से दगा किया था उनको अगले पांच साल कोई टिकट नहीं मिलेगा, लेकिन जिन निर्दलीयों ने बोर्ड बनाने में मदद की थी उन पर विचार जरूर किया जाएगा. अधिकांश उम्मीदवार युवा बनाने की कोशिश होगी और यह भी प्रयास रहेगा कि नगर निगम मेयर के लिए भी युवा चेहरा ही सामने आए. सुनील शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख नेताअेां की राय व पार्टी के आंतरिक सर्व के आधार पर टिकट का फैसला होगा.
नगर निगम में चुनाव की तारीख भी तय हो गई है, ऐसे में अब आने वाले समय में जयपुर शहर कांग्रेस आक्रामक चुनावी रणनीति भी बना रही है. कांग्रेस का फोकस जयपुर शहर के चार दीवारी इलाके से बाहर के क्षेत्र पर ज्यादा रहेगा जहां पर भाजपा ज्यादा मजबूत मानी जाती है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


