VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी: जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan VDO Recruitment Result 2025 | General Cutoff 169.38 VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan VDO Recruitment Result 2025 | General Cutoff 169.38
VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
- कॉपी लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है। 850 पदों के लिए हुई परीक्षा में 5 लाख 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
2300 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ
VDO भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को हुई थी। परीक्षा के बाद 20 दिसंबर 2025 को बोर्ड ने लगभग 2300 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। अब दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विभाग को भेजी चयनित उम्मीदवारों की सूची
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित तरीके से पूरी की गई है। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर पदों की संख्या के अनुपात में दोगुने से ज्यादा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाया गया था। सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों और पात्रता की जांच के बाद अंतिम मेरिट तैयार कर विभाग को चयनित उम्मीदवारों की सूची भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपने नाम और रोल नंबर के माध्यम से वेबसाइट पर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। अंतिम चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर संबंधित विभाग में नियुक्ति दी जाएगी।
- बात खरी हैये क्रांतिकारी 'भगत सिंह' कौन है भाई: दीया कुमारी को किसने कहा 'उप-प्रधानमंत्री'; मरीज तड़पता रहा, धक्का देकर स्टार्ट हुई एंबुलेंस
- सांड से टकराई बाइक, कॉन्स्टेबल का सिर फटा, मौत: पत्नी और बहन भी पुलिस में, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे सीपीआर दिया फिर भी नहीं बचे
- लकवा-स्पाइनल इंजरी के मरीजों को रोबोट करा रहा एक्सरसाइज: जयपुर के SMS अस्पताल में शुरुआत, तय मानकों के अनुसार जितने चाहो, उतने मूवमेंट
- राजस्थान के 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी: जयपुर, सीकर, भरतपुर, नागौर में 1 इंच तक बरसात हुई; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का तकनीकी कैडर पुनर्गठन मंजूर, 403 उच्च पद बढ़े; पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान: यमुना जल समझौते पर राजनीतिक लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा


