हेलीकॉप्टर शॉट का नेट्स में दिखा नजारा, वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की तैयारी में
इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव सूर्यवंशी अब जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में प्रैक्टिस की। हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने नेट्स में अच्छा प्रदर्शन किया।

सौजन्य से:- Jagran
Vaibhav Suryavanshi पहले हनुमान मंदिर पहुंचे, फिर खेला हेलीकॉप्टर शॉट; राजस्थान रॉयल्स के कैंप से वायरल हुआ वीडियो
Vaibhav Suryavanshi Helicopter Shot Video: इंग्लैंड दौरे के बाद अब वैभव सूर्यंवशी अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गए हैं। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suruyavanshi Back to Work: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यंवशी ने इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके साथ ही 15 साल के वैभव ने इतिहास रच दिया था।
वैभव सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय प्लेयर बने थे। हालांकि, वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू फीका रहा। उन्होंने 3 मुकाबलों में 42 रन ही बनाए। ऐसे में आखिरी मैच में वैभव को बैठाकर फिर से संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह दी गई।
अगले मिशन की तैयारी
इंग्लैंड दौरे के बाद अब वैभव अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वैभव नागपुर स्थित टीम के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। वैभव इंग्लैंड में की गई गलतियों पर काम कर रहे हैं। वह शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी बैटिंग को मजबूत करना का प्रयास करेंगे।
Sooryavanshi 🚁🧨 pic.twitter.com/RD3tm9a4Z8
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 15, 2026
हनुमान जी का आशीर्वाद लिया
अभ्यास से पहले वैभव ने हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया। आरआर के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में वैभव का जोरदार स्वागत हुआ। प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते नजर आए। वैभव ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट भी जड़ा। RR ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'Back To Work'। वैभव अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी।
खबरें और भी
Straight from England to the Royals HPC. Blessings taken. Work resumed! 💗🇮🇳 pic.twitter.com/0c0Y3fE7Jn
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 15, 2026
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 23 जुलाई 2026, हरारे
- दूसरा टी20: 25 जुलाई 2026, हरारे
- तीसरा टी20: 26 जुलाई 2026, हरारे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भगवान सांवलिया सेठ को सौंपी गई 20 लाख की सोने की बांसुरी: श्रद्धालु की भेंट की जानकारी

राजस्थान की राजनीति में संवाद का गलत अर्थ

राजस्थान बीएसटीसी द्वितीय सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026: जानें कैसे डाउनलोड करें और क्या है प्रक्रिया।


