लाॅरेंस बिश्नोई को पति मानने वाली महिला बाउंसर जयपुर से गिरफ्तार, दो लोगों को हत्या की धमकी देने पर UP पुलिस का एक्शन - woman arrested in jaipur for lawrence bishnoi threat calls ankit baliyan murder connection
लाॅरेंस बिश्नोई को पति मानने वाली महिला बाउंसर जयपुर से गिरफ्तार, दो लोगों को हत्या की धमकी देने पर UP पुलिस का एक्शन Ankit Baliyan murder connection: खुद को लारेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दो लोगों को धमकी देने वाली महिला…

सौजन्य से:- Jagran
लाॅरेंस बिश्नोई को पति मानने वाली महिला बाउंसर जयपुर से गिरफ्तार, दो लोगों को हत्या की धमकी देने पर UP पुलिस का एक्शन
Ankit Baliyan murder connection: खुद को लारेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दो लोगों को धमकी देने वाली महिला को शामली पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है।
HighLights
- लाॅरेंस के खिलाफ बयान देने पर दो लोगों को दी थी हत्या की धमकी।
- बिहार निवासी आरोपित महिला जयपुर के एक माॅल में करती थी काम।
जागरण संवाददाता, शामली। अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों ने लाॅरेंस बिश्नोई के खिलाफ टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद खुद को लाॅरेंस की पत्नी बताकर इन दोनों लोगों को हत्या की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने आठ साल पहले अपने पति को तलाक दे दिया था और पांच बच्चों के साथ जयपुर में रहती है। महिला ने दावा किया कि उसने मन से ही लाॅरेंस से शादी कर रखी है और लाॅरेंस के खिलाफ जो भी बोलेगा वह उसके खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी एनपी सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को गांव जंधेड़ी निवासी मुकुल चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी थी। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष मुकुल का कहना था कि महिला ने वाट्सएप और मैसेंजर के जरिए फोन कर खुद को लाॅरेंस बिश्नोई की पत्नी बताते हुए हत्या की धमकी दी।
युवक को महिला ने हथियारों के साथ फोटो भी भेजे थे। दरअसल, मुकुल ने अंकित की तेरहवीं के दौरान लाॅरेंस और गोगी गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद यू-ट्यूबर नीरज और मुकुल को यह धमकियां मिलने लगीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।
तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस टीम ने महेश नगर (जयपुर) के विजय नगर-दो से मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी 45 वर्षीय बिंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया। बिंदु माल आदि में बाउंसर का काम करती है। वह आठ साल से लारेंस को अपना पति मानती है, हालांकि उसका कहना है कि आज तक लारेंस या उसके गिरोह के किसी सदस्य से मुलाकात नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर मुकुल और नीरज द्वारा लारेंस गैंग के खिलाफ दिए बयान से नाराज होकर उसने फोन पर धमकियां दी थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
प्रेसवार्ता के दौरान भी वहां मौजूद बिंदु ने कहा कि यदि कोई भी लारेंस के खिलाफ बयानबाजी करेगा तो वह हमेशा आवाज उठाती रहेगी। लारेंस ने जो भी गलत किया उसे उसकी सजा मिली, लेकिन वह अच्छा व्यक्ति है और उसको बदनाम नहीं करने दूंगी। महिला ने कहा कि वह जल्द ही लारेंस से जेल पहुंचकर मुलाकात करने का भी प्रयास करेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के मुख्यमंत्री का आरोप कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति में लिप्त है | Congress engages in politics of lies and loot: Rajasthan CM (Photo: @BhajanlalBjp/X)

राजस्थान में माइनिंग विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारे गए रेंजर को शहीद का दर्जा देने की मांग हुई तेज | Calls grow for martyr status to ranger killed during anti-mining operation in Rajasthan

राजस्थान: प्रतापगढ़ में अवैध खनन रोकने गए फॉरेस्ट रेंजर को डंपर से कुचला, मौत


