UP के 25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा: बंगाल के आसनसोल में बाढ़; राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट
- Hindi News - National - Rainfall Flood LIVE Update; UP MP Rajasthan Mumbai Delhi Weather Photos | Ganga Yamuna Prayagraj Jharkhand LIVEUP के 25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा:बंगाल के आसनसोल में बाढ़; रा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Rainfall Flood LIVE Update; UP MP Rajasthan Mumbai Delhi Weather Photos | Ganga Yamuna Prayagraj Jharkhand
LIVEUP के 25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा:बंगाल के आसनसोल में बाढ़; राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट
- कॉपी लिंक
उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज आगे बढ़ सकता है।
यूपी के 25 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। कई जगह सड़कों-अस्पतालों में पानी भर गया। कारें-बाइकें डूब गईं। कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों और प्रतापगढ़ के थाने में पानी भर गया। आठ जिलों में स्कूल की छुट्टी कर दी गई हैं।वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश हो रही है। आसनसोल में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सतना में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। SDRF तैनात है और घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है।
उत्तराखंड में सोमवार से तेज बारिश हो रही है। ऋषिकेश में नदियां उफान पर हैं। बीन नदी में एक जीप पलट गई। SDRF ने गाड़ी में फंसे दो लोगों को निकाला। वहीं चंद्रभागा नदी में कई गाड़ियां फंस गईं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…
देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के शिमला में तेज बारिश और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर करीब 50 मीटर रह गई है। इससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
- कॉपी लिंक
ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी ने भद्रक जिले के तिहिड़ी ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर नुकसान का जायजा लिया और सर्वे पूरा होने के बाद हर संभव आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया। CM ने राहत शिविरों में लोगों को पका हुआ खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद कई सड़कें और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए हैं। दिलदार नगर और रेलपार समेत कई इलाकों में पानी भर गया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के नई टिहरी में ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर गुजर नाला के पास लैंडस्लाइड के बाद NH-34 पर गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आने से ट्रेफिक बंद हो गया।
मलबा हटाने और सड़क को जल्द खोलने के लिए JCB मशीन लगाई गई है।
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के दक्षिण हिस्से में सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। आसनसोल के कई इलाकों में सड़कों पर 4-5 फीट तक पानी भर गया है। घर-कारें डूब गए हैं।
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे के अंदर 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तेज बारिश का दौर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश की संभावना जताई है। 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पटना समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट है। बिहार में अब तक सामान्य से 41% कम बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
पिछले 24 घंटे में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 9% कम है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में कल (19 अगस्त) से बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का ये दौर 20 और 21 अगस्त को और तेज होगा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
यूपी में मंगलवार सुबह से लखनऊ, बाराबंकी और सहारनपुर समेत 25 शहरों में बारिश हो रही है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, कौशांबी, भदोही, हरदोई, अमेठी और जौनपुर में आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। गंगा और यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 6 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट है। देहरादून के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है। वहीं, लगातार बारिश के चलते गंगा, सरयू-गोमती समेत 8 नदियों का जलस्तर वार्निंग लेवल के पार पहुंच गया है। लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश में 91 सड़कें बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा और उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहे साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
19 अगस्त
- पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, हिमालय से सटे बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में यलो अलर्ट है।
20 अगस्त
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, हिमालय से सटे बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का यलो अलर्ट है।
- कॉपी लिंक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सीजेपी का कहना है कि राजस्थान सरकार द्वारा परिसरों में बाहरी लोगों को प्रतिबंधित करने के बाद वह स्कूल निरीक्षण जारी रखेगा

निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले जयपुर को तोहफा, सीएम भजनलाल करेंगे 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

âतीसरा बच्चाâ दूसरे मातृत्व अवकाश पर कोई रोक नहीं: राजस्थान HC का कहना है कि महिला कर्मचारी के अवकाश अधिकारों को संकीर्ण रूप से नहीं पढ़ा जा सकता है


