UP: मानव तस्करी कर राजस्थान में नाबालिग को बेचने वाली महिला अरेस्ट, 20 महीने पहले का है मामला; उगले राज
UP: मानव तस्करी कर राजस्थान में नाबालिग को बेचने वाली महिला अरेस्ट, 20 महीने पहले का है मामला; उगले राज Azamgarh News: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में मानव तस्करी और नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में लंबे समय से फरार म…

सौजन्य से:- Amar Ujala
UP: मानव तस्करी कर राजस्थान में नाबालिग को बेचने वाली महिला अरेस्ट, 20 महीने पहले का है मामला; उगले राज
Azamgarh News: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में मानव तस्करी और नाबालिग की खरीद-फरोख्त मामले में लंबे समय से फरार महिला आरोपी पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान में छिपकर रह रही थी। मामले के अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस फरार खरीदार की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानव तस्करी और नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त के मामले में रौनापार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर बेचने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 को रौनापार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सुनील यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और आयु संबंधी दस्तावेजों के आधार पर मुकदमे में मानव तस्करी तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में सुनील यादव के अलावा अनिल यादव, पुष्पा, श्रीमती देवी तथा पीड़िता के एक अज्ञात खरीदार की भी भूमिका रही। पुलिस के अनुसार नाबालिग को राजस्थान ले जाकर बेचने की साजिश रची गई थी। मामले में मुख्य आरोपी सुनील यादव और अनिल यादव को तीन दिसंबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं सह-अभियुक्ता श्रीमती देवी को पांच जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था।
इसके बाद से सह-अभियुक्ता पुष्पा फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह रौनापार पुलिस ने सपहा पाठक तिराहा, चिलबिली रोड से आरोपी पुष्पा (35) निवासी नकीब खोजौली, थाना रौनापार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि वह वर्तमान में राजस्थान के चूरू जनपद के सरदारशहर थाना क्षेत्र के खिलेरिया गांव में रह रही थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है तथा फरार अज्ञात खरीदार की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए लगते हैं 5.5 लाख, राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक रैकेट का किया भंडाफोड़

Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर जयपुर में सीएम भजनलाल का भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जयपुर के तालाब में मिले मां समेत दो मासूम बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका


