होमक्राइमउदयपुर: रेस्टोरेंट के खाने में निकला कॉकरोच, विरोध करने पर टूरिस्ट को ही पीटा - udaipur tourist beaten over cockroach in food at restaurant
क्राइम

उदयपुर: रेस्टोरेंट के खाने में निकला कॉकरोच, विरोध करने पर टूरिस्ट को ही पीटा - udaipur tourist beaten over cockroach in food at restaurant

उदयपुर: रेस्टोरेंट के खाने में निकला कॉकरोच, विरोध करने पर टूरिस्ट को ही पीटा उदयपुर के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत करने पर अहमदाबाद के एक पर्यटक को रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने पीट द…

Jagran के अनुसार6 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
उदयपुर: रेस्टोरेंट के खाने में निकला कॉकरोच, विरोध करने पर टूरिस्ट को ही पीटा - udaipur tourist beaten over cockroach in food at restaurant

सौजन्य से:- Jagran

उदयपुर: रेस्टोरेंट के खाने में निकला कॉकरोच, विरोध करने पर टूरिस्ट को ही पीटा

उदयपुर के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत करने पर अहमदाबाद के एक पर्यटक को रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने पीट दिया।

HighLights

- उदयपुर रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने का मामला।

- शिकायत करने पर पर्यटक जयेश पटेल को पीटा गया।

- पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू की।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। उदयपुर के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत करने पर अहमदाबाद से आए एक पर्यटक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों पर पर्यटक से गंभीर रूप से मारपीट करने का आरोप लगा है। यह घटना शनिवार को धनमंडी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली गेट चौक के पास मीरा रेस्टोरेंट में हुई।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पर्यटक की पहचान अहमदाबाद निवासी 35 वर्षीय जयेश पटेल के रूप में हुई है। जयेश अपने परिवार के साथ उदयपुर घूमने आए थे और दोपहर में खाना खाने के लिए मीरा रेस्टोरेंट पहुंचे थे। खाने के दौरान परिजनों को भोजन में कथित तौर पर एक कॉकरोच दिखाई दिया।

जब जयेश पटेल ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट कर्मचारियों से की, तो कर्मचारियों ने कॉकरोच होने से इनकार करते हुए दावा किया कि वह बड़ी इलायची है।

कर्मचारियों ने कहा कि वे इसे रसोई में धोकर साबित कर देंगे। इस पर पटेल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बर्तन को किचन में ले जाने से सबूत नष्ट हो सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने जयेश पटेल पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पटेल के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में घटना के वक्त मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहा है, जो मारपीट रोकने में नाकाम रहा।

धनमंडी थाना अधिकारी (SHO) गजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें