होमक्राइमराजस्थान के 20 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट: लगातार बरसात से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे आया, दिन में रात जैसी ठंडक - Rajasthan News
क्राइम

राजस्थान के 20 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट: लगातार बरसात से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे आया, दिन में रात जैसी ठंडक - Rajasthan News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Rajasthan Heavy Rain Alert | Dams Overflow & Flood Situation Update LIVEराजस्थान के 20 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट:लगातार बरसात से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे आया, दिन में रात जैसी…

bhaskar.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 04:33 pm बजे
राजस्थान के 20 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट:  लगातार बरसात से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे आया, दिन में रात जैसी ठंडक - Rajasthan News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Rajasthan Heavy Rain Alert | Dams Overflow & Flood Situation Update

LIVEराजस्थान के 20 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट:लगातार बरसात से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे आया, दिन में रात जैसी ठंडक

- कॉपी लिंक

राजस्थान में भारी बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कई इलाकों में पूरे दिन रूक-रूककर बरसात हुई।

सवाई माधोपुर में भी मानसरोवर बांध फुल हो गया, जिससे यहां चादर चलनी शुरू हो गई। तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी, कोटा के एरिया में कई जगह नदियों पर बनी रपट डूब गई, जिससे लोगों की आवाजाही बंद हो गई। इन जिलों में तापमान गिरकर सामान्य से नीचे आ गया, जिससे यहां दिन में रात जैसी ठंडक हो गई।

अब मौसम विभाग ने 6 सितंबर को 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सवाई माधोपुर के खंडार में 102MM पानी बरसा। जबकि गंगापुरसिटी में 63MM, करौली के बालाघाट में 53, टोडभीम, नादौती में 45-45, भरतपुर के वैर में 65, अलवर के कोटकासिम में 70, मुंडावर 56, प्रतापगढ़ में 90, कठूमर में 54 और अलवर शहर में 64MM बरसात दर्ज हुई। इन इलाकों में भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कों और नीचले इलाकों में पानी भर गया।

तेज बारिश के बाद भरतपुर बंध बारैठा बांध का गेज बढ़ने से 2 गेट, धौलपुर के पार्वती बांध के 2 गेट, झालावाड़ में कालीसिंध बांध के 3 गेट और कोटा के नवनेरा बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। जबकि धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी ओवरफ्लो होकर छलक गया।

यहां भी हुई बारिश

अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर के कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई।

तापमान सामान्य से नीचे आया, दिन में ठंडक बढ़ी

पूर्वी राजस्थान में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे आ गया। इससे जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इस कारण इन जिलों में सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंडक बढ़ गई।

अजमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 26, भीलवाड़ा में 25.3, चित्तौड़गढ़ में 26, करौली में 28.9, कोटा में 27.9, सिरोही में 28.9 और उदयपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन शहरों में पारा 35 डिग्री से ऊपर

शनिवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज हुआ। फलोदी में अधिकतम तापमान 37.2, जैसलमेर में 37.6, बीकानेर में 37.4, चूरू, बाड़मेर में 35.8, नागौर में 35.1, जोधपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

8 सितंबर से थमेगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वेलमार्ग लो-प्रेशर सिस्टम अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों की सीमा पर एक्टिव है। मानसून ट्रफ वर्तमान में गंगानगर, नारनौल से होकर लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगते दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सीधी, डालटनगंज, बंकुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

इस सिस्टम के असर से राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आज भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है। जबकि कोटा संभाग के एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 7 सितंबर से इस सिस्टम का असर कम होगा और बारिश में कमी आनी शुरू होगी। 8 सितंबर से संभावना है कि बारिश की एक सप्ताह के लिए वापस रूक सकती है।

आगे क्या

7 सितंबर से प्रदेश में बारिश में कमी आएगी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम शुष्क रहने लगेगा। केवल भरतपुर, धौलपुर, करौली के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार पूरे दिन आसमान बादलों से ढका रहा और जगह-जगह सुबह से देर शाम तक रूक-रूककर बारिश होती रही। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात जिले में जमवारामगढ़ एरिया में 59MM दर्ज हुई। बस्सी में 49, आमेर में 42, कोटखावदा में 35, शाहपुरा में 47 और जोबनेर में 43MM बरसात हुई। जयपुर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर में सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम बरसात हुई। बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया है। रात को भी बारिश हुई थी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। शाम साढे़ पांच बजे तक 9.4 एमएम बरसात हुई। इससे पहले 24 घंटों में 24 एमएम बरसात दर्ज की गई थी।

कोटा में शनिवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवा चली। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। मौसम में ठंडक रही। अधिकतम 2 डिग्री बढ़कर 27.9 डिगी और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग में कोटा संभाग में 6 सितंबर को बारिश का यलो लाइट जारी किया है।

अलवर में शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। अच्छी बारिश के चलते सरिस्का की ओर से आने वाली रूपारेल नदी में पानी की आवक तेज हो गई। शाम तक भी आसमान में चारों तरफ बादल छाए रहे। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अलवर में शनिवार को बारिश का दौर बना रहा।

उदयपुर में शनिवार दिनभर मौसम बदलता रहा। लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह हवा के बीच बादलों का डेरा रहा। कुछ समय धूप निकली। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट हुई है।

जोधपुर में शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा। सुबह हल्के बादलों के साथ हवा चली। इससे मौसम कुछ समय खुशनुमा हुआ। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में करीब महीनेभर से बारिश नहीं हुई है।

सीकर में शनिवार दोपहर में करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। करीब 2 हफ्ते बाद बारिश होने के कारण एक बार मौसम सुहाना हो गया। शाम को फिर उमस बढ़ गई। सीकर के फतेहपुर मौसम केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर जिले के कुछ इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान है।

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

झालावाड़ जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण खानपुर क्षेत्र में परवन नदी पर बने बांध के 2 गेट 2.9 मीटर खोलकर 297 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसी प्रकार छापी बांध के दो गेट आधा-आधा मीटर खोलकर 2754 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

- कॉपी लिंक

- चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी कस्बे में रविवार को 3 घंटे में 2 इंच पानी बरसा। दोपहर करीब 3 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चली। बारिश का पानी कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में दुकानों में घुस गया।

- तहसील ऑफिस ने बताया-रविवार शाम 6 बजे तक बड़ी सादड़ी में 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक 452 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

- कॉपी लिंक

दौसा के महवा के पास धनतुरी गांव में रविवार को बारिश के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना में बने दो कमरे गिर गए।

घटना के समय कमरों में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अजमेरा पुत्र जमाली खान का यह मकान 5 साल पहने बना था।

- कॉपी लिंक

धौलपुर जिले के मांगरोल कस्बे में बारिश की वजह से आज सुबह एक पक्का मकान गिर गया।

गनीमत रही कि जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त मकान में कोई नहीं था। जिससे हादसा होने से टल गया।

- कॉपी लिंक

लगातार हो रही बारिश की वजह से धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।

एक ही रात में नदी का जलस्तर 8 मीटर तक बढ़ गया है। वर्तमान में चंबल नदी का जलस्तर 129 मीटर के पास दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 130 मीटर पर है।

- कॉपी लिंक

दौसा जिले के महवा में लगातार बारिश का दौर चौथे दिन भी जारी रहा।

शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बारिश से महवा मुख्य बाजार की सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं।

2 से ढाई फीट तक पानी भर जाने से कई दुकानों-घरों के अंदर भी पानी घुस गया।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी और कटी हुई बाजरे की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

महवा में पिछले 24 घंटे में 105 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

पूर्वी राजस्थान में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे आ गया।

इससे जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

इस कारण इन जिलों में सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंडक बढ़ गई।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सितंबर में भी तेज गर्मी है। यहां दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर है।

- कॉपी लिंक

शहर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार पूरे दिन रूक-रूककर बारिश होती रही। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात जिले में जमवारामगढ़ एरिया में 59MM दर्ज हुई। बस्सी में 49, आमेर में 42, कोटखावदा में 35, शाहपुरा में 47 और जोबनेर में 43MM बरसात हुई। जयपुर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

- कॉपी लिंक

अजमेर: सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम बरसात हुई। बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया है। रात को भी बारिश हुई थी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। शाम साढे़ पांच बजे तक 9.4 एमएम बरसात हुई। इससे पहले 24 घंटों में 24 एमएम बरसात दर्ज की गई थी।

कोटा: शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवा चली। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। मौसम में ठंडक रही। अधिकतम 2 डिग्री बढ़कर 27.9 डिगी और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग में कोटा संभाग में 6 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

- कॉपी लिंक

अलवर: शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

उदयपुर: शनिवार को दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह हवा के बीच बादलों का डेरा रहा। कुछ समय धूप निकली। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट हुई है।

- कॉपी लिंक

जोधपुर: शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा। सुबह हल्के बादलों के साथ हवा चली। इससे मौसम कुछ समय खुशनुमा हुआ। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में करीब महीनेभर से बारिश नहीं हुई है।

सीकर: शनिवार दोपहर में करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। करीब 2 हफ्ते बाद बारिश होने के कारण एक बार मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, शाम को फिर उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर जिले के कुछ इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान है।

Topics:

- ग्राउंड रिपोर्टभीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब: अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर

- बीटेक और फिजियोथेरेपी स्टूडेंट निकले ‘बॉस स्कैम’ के मास्टरमाइंड: कंपनी के डायरेक्टर बनकर 6.80 करोड़ ठगे, टारगेट पर थे हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन

- बात खरी हैपूर्व विधायक ने दी 'शादी' वाली गारंटी: ‘लापता भाजपा प्रत्याशी’ दिल्ली में मिला; जन्माष्टमी पर दिखी 'समरसता'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें