जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से छेड़छाड़: पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी एडमिट, आरोपी नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Hospital Molestation Case | Nursing Staff Accused Of Harassment जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से छेड़छाड़:पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी एडमिट, आरोपी नर्सिंगकर्मी ग…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Hospital Molestation Case | Nursing Staff Accused Of Harassment
जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से छेड़छाड़:पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी एडमिट, आरोपी नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर के एक हॉस्पिटल में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान नर्सिंगकर्मी ने एनेस्थिसिया देकर उसके साथ गलत हरकत की। मामला शुक्रवार (4 सितंबर) रात का है।
पीड़ित के पिता ने रविवार (6 ) सुबह थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने हॉस्पिटल का सीसीटीवी चेक किया। इसके बाद आरोपी नर्सिंगकर्मी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
सबसे पहले- AI इमेज से समझिए पूरा घटनाक्रम
एंडोस्कोपी करवाने गए थे हॉस्पिटल
पीड़िता के पिता ने बताया- बेटी के पेट में दर्द होने पर एंडोस्कोपी करवाने हॉस्पिटल गए थे। आरोपी नर्सिंगकर्मी ने एक रूम में ले जाकर पहले इंजेक्शन दिया। बेहोश होने पर बेटी को गलत तरीके से छुआ। घर जाने के बाद बेटी ने मुझसे घटना के बारे में बताया तो मैं हॉस्पिटल पहुंचा। हॉस्पिटल स्टाफ ने आरोपी नर्सिंगकर्मी को छिपा दिया। इसके बाद मैंने थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस के हॉस्पिटल में पहुंचते ही छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंगकर्मी बाहर आ गया।
परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन
रविवार दोपहर परिजन और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। लोगों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली, लेकिन कोर्ट में ऐसी हजारों FIR पड़ी हुई है,आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
पुलिस ने कहा- शांतिभंग में किया अरेस्ट
थानाधिकारी का कहना है- पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। हॉस्पिटल में लगे CCTV फुटेजों को देखा है,साथ ही वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी नर्सिंगकर्मी को शांतिभंग में अरेस्ट किया है। जांच में आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया जाएगा।
---------
ये खबर भी पढ़िए…
जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से रेप:ड्यूटी ऑफिसर ने काम के बहाने बुलाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल
जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर ने युवती केयर टेकर को काम के बहाने धोखे से बुलाकर रेप किया। अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। जयपुर पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। ( पढ़िए पूरी खबर)
- बात खरी हैपूर्व विधायक ने दी 'शादी' वाली गारंटी: ‘लापता भाजपा प्रत्याशी’ दिल्ली में मिला; जन्माष्टमी पर दिखी 'समरसता'
- LIVEचित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात: धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी
- LIVEनाथद्वारा-भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन: सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कैंडिडेट को दिया आशीर्वाद; जोधपुर में कांग्रेस ने 25-कार्यकर्ताओं को निकाला
- बीटेक और फिजियोथेरेपी स्टूडेंट निकले ‘बॉस स्कैम’ के मास्टरमाइंड: कंपनी के डायरेक्टर बनकर 6.80 करोड़ ठगे, टारगेट पर थे हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान: जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा


