'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने 'स्टार ऑफिसर' - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Road Light Issue Resolved | JEN Rajkumar Star Officer 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने 'स्टार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Road Light Issue Resolved | JEN Rajkumar Star Officer
'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने 'स्टार ऑफिसर'
- कॉपी लिंक
उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। पहले एक नजर उन समाधा
पोस्ट के बाद सुधरी रोड लाइट, गली फिर से हुई रोशन
उदयपुर के मनोज नागदा ने चंद्रनगर, नाकोड़ा नगर से बिजली के पोल की लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनके घर के बाहर लगी मेन रोड की लाइट बीते एक सप्ताह से बंद है। बारिश के इस मौसम में वन्य एवं जहरीले जीवों का डर रहता है। अंधेरे के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन ने लाइट ठीक कर दी है।
निगम जेईएन राजकुमार मावलिया बने 'स्टार ऑफिसर'
नगर निगम की लगाई हुई लाइट बार–बार खराब हो जाती है। यह समस्या हमें बड़ा भोईवाड़ा लक्ष्मी चौक से योगेश माली ने भेजी थी। उन्होंने बताया था कि गली में लगी यह लाइट जलती–बुझती रहती है। इससे रात को आने–जाने वालों को काफी परेशानी होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के जेईएन राजकुमार मावलिया ने चौक की खराब लाइट ठीक करवा दी।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं…
दो साल से टूटी सड़क, पैचवर्क भी नहीं करवाया
उदयपुर की न्यू महावीर विहार कॉलोनी, रघुनाथपुरा से चंद्रशेखर चुण्डावत ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि दो साल से हमारे एरिया रघुनाथपुरा में सड़क नहीं बनी है। जो सड़क है वह भी जर्जर अवस्था में है जिसकी रोड़ी–गिट्टी बिखर गई है। इस पर फिसलकर कई लोग घायल हो चुके हैं। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
कॉलोनी से हॉस्पिटल तक मिट्टी से भरी नालियां
हिरण मगरी के सेक्टर 5 से शिक्षा माथुर ने जाम नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 5 से सनराइज हॉस्पिटल तक सड़क के दोनों किनारों पर बनीं नालियां मिट्टी और कचरा भर जाने की वजह से जाम पड़ी हैं। निकासी न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में भरता है। बारिश में जलभराव होने से पानी घरों के अंदर तक आ जाता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं।
रोड लाइट और बिजली के तार में उलझी टहनियां
हिरण मगरी, सेक्टर 4 के रहने वाले तेज सिंह ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने दो फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि पेड़ की टहनियां रोड लाइट और बिजली के तारों में उलझ गई हैं। बारिश के मौसम में इससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और लाइन फॉल्ट होने का अंदेशा बना हुआ है। निगम से अपील है कि इन टहनियों की छंटाई करवा कर इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं।
गैस पाइपलाइन तो डाली, दो फीट गहरे गड्ढे छोड़े
प्रतापनगर रास्ता, अरविन्द नगर, गणेशपुरा से एस.एन. विजयवर्गीय ने सड़क किनारे हुए गड्ढों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि अरविन्द नगर मेन रोड पर अण्डरग्राउंड गैस पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने जगह–जगह गड्ढे तो खोद दिए लेकिन काम पूरा होने के बाद उन्हें ठीक से भरा नहीं। नतीजा.. डेढ़ से दो फीट गहरे इन गड्ढों में आए दिन बाइक सवार और छोटे लोडिंग वाहन, स्कूटी फंस जाती हैं। गिरने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करें।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


