होमक्राइमअंधेरा और गंदगी: उदयपुर के इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है
क्राइम

अंधेरा और गंदगी: उदयपुर के इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है

उदयपुर के कई इलाकों में रोड लाइट, सीवर चैंबर और कचरे की समस्याएं शुमार हैं। लोगों ने समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की मांग की है, जिस पर विभागों ने कार्रवाई की है।

Dainik Bhaskar के अनुसार20 जुलाई 2026 को 04:45 am बजे
अंधेरा और गंदगी: उदयपुर के इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Civic Issues | Verma Colony Darkness, Garbage & Sewer Problems

न्यू सैटेलाइट हॉस्पिटल रोड पर कचरा:वर्मा कॉलोनी में अंधेरा, उदयपुर के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी

- कॉपी लिंक

शहर की पहचान सिर्फ उसकी सड़कों और इमारतों से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से होती है। उदयपुर के कई इलाकों में इन सुविधाओं की कमी अब लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। कहीं खाली प्लॉट में जमा कचरा बदबू फैला रहा है तो

इन समस्याओं को लेकर नागरिकों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ मामलों में विभागों ने तत्परता दिखाते हुए समाधान भी किया है। हिरण मगरी सेक्टर-3 में बंद रोड लाइट दोबारा चालू कर दी गई, जबकि देवाली-गोवर्धन विलास में खुले सीवर चैंबर की सफाई कर लोगों को राहत पहुंचाई गई। शिकायत से समाधान तक की ऐसी ही तस्वीर इस रिपोर्ट में देखिए।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

न्यू सैटेलाइट हॉस्पिटल रोड पर गंदगी की समस्या उदयपुर शहर के हिरण मगरी क्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी के रहने वाले मनोज ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि न्यू सैटेलाइट हॉस्पिटल रोड पर एक खाली प्लॉट में कचरे का ढेर जमा है। जिसके कारण आस-पास के लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

हादसों को न्यौता दे रहा सीवर का चैंबर शहर के रोड नं 4 निवासी गौवरदीप चौबीसा ने समस्या पोस्ट की है कि सड़क किनारे सीवर का चैंबर खुला पड़ा है। जिसमें गिरकर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द इसे ठीक किया जाए, ताकि खतरा टल जाए।

वर्मा कॉलोनी से बंद स्ट्रीट लाइट हिरण मगरी की वर्मा कॉलोनी से स्ट्रीट लाइट की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी अशोक ने बताया कि कई दिनों से रोड लाइट की समस्या से परेशान है। लोगों को अंधेरे के कारण का काफी दिक्कत हो रही है। रात के समय में चोरी की भी डर बना रहता है।

मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान लोग गारियावास की गुरु रामदास कॉलोनी के रहने वाले मांगी लाल मेघवाल ने समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी कॉलोनी में भी रोड लाइट की दिक्कत बनी हुई है। ये लाइट लंबे समय से बंद होने के कारण रास्ते में काफी असुविधा होती है। लोगों का कहना है कि इसे ठीक किया जाए ये मूलभूत सुविधाओं का हिस्सा है।

सेक्टर 3 में ठीक हुई रोड लाइट उदयपुर शहर के हिरण मगरी सेक्टर 3 से 2 दिन पहले बंद रोड लाइट की समस्या क्षेत्रवासी विक्रम रावत ने पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि बंद लाइट की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने एक्शन लिया और लाइट ठीक करवा दी है।

गोवर्धन विलास के पास बना सीवर चैंबर किया गया साफ शहर के देवली क्षेत्र के गोवर्धन विलास से के.सी जैन ने समस्या पोस्ट की थी कि इलाके में कई दिनों से सीवर का चैंबर खुला था। जिसके कारण गंदी बदबू और मक्खी-मच्छर का सामना करना पड़ता था। हालांकि, राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर ने इसका समाधान करवा दिया है।

अजय कल्याण बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के देवाली-गोवर्धन विलास के रहने वाले के सी जैन ने ओपन सीवर साफ नहीं होने और बदबू आने की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। इस पर नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर अजय कल्याण ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें