मानसून पैलेस रोड पर खाई की सुरक्षा दीवारें टूटीं: मोड़ पर गाड़ी सवारों के हादसे का रहता खतरा; खतरनाक मोड़ के चेतावनी बोर्ड भी गिरे - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Monsoon Palace Road Danger | Broken Safety Walls & Fallen Signs मानसून पैलेस रोड पर खाई की सुरक्षा दीवारें टूटीं:मोड़ पर गाड़ी सवारों के हादसे का रहता खतरा; खतरनाक मोड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Monsoon Palace Road Danger | Broken Safety Walls & Fallen Signs
मानसून पैलेस रोड पर खाई की सुरक्षा दीवारें टूटीं:मोड़ पर गाड़ी सवारों के हादसे का रहता खतरा; खतरनाक मोड़ के चेतावनी बोर्ड भी गिरे
- कॉपी लिंक
उदयपुर में बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से पर्यटन स्थल सज्जनगढ़ स्थित मानसून पैलेस में पर्यटक और स्थानीय लोग जा रहे हैं। वहीं यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों को हादसे का खतरा लगा रहता है।
मुख्य गेट से मानसून पैलेस जाने वाले पहाड़ी रास्ते पर सुरक्षा दीवार टूटी हुई हैं। वहीं सड़क किनारे लगाए गए चेतावनी साइन बोर्ड भी गिर चुके हैं। ऐसे में हर दिन इस रास्ते से गुजरने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।
अब पहले देखें रास्ते की टूटी दीवारों के PHOTOS
टूटी दीवार से मोड़ पर उतरते समय हादसे का खतरा
मानसून पैलेस से उतरते समय एक तीखे मोड़ पर सबसे गंभीर स्थिति है। जहां सड़क के बाहरी हिस्से की सुरक्षा दीवार कई दिनों से टूटी पड़ी है। यह दीवार वाहन सवारों और पैदल जाने वाले पर्यटकों को गहरी खाई बचाने के लिए बनाई थी। वहीं अब इसके क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा का प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आता।
यह पहाड़ी मार्ग पहले से ही संकरा और घुमावदार है। ऐसे में यदि मोड़ पर वाहन ड्राइवर से थोड़ी भी चूक हो जाए या बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़क हो तो गाड़ी खाई में जा सकती है।
इतना ही नहीं रास्ते पर लगाए गए कई चेतावनी साइन बोर्ड भी गिर गए हैं। इन बोर्डों पर "आगे विकट मोड़ है, कृपया वाहन धीरे चलाएं" जैसी चेतावनियां लिखी गई थीं। जो वाहन ड्राइवरों को सतर्क करने का काम करती थीं। इनके गिरने से पर्यटकों को आगे खतरनाक मोड़ों की जानकारी नहीं मिल पाती।
पर्यटक बोले- विभाग नहीं दे रहा ध्यान
पर्यटकों ने कहा- सुरक्षा दीवार टूटे हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक कार, बाइक और अन्य वाहनों से मानसून पैलेस पहुंचते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
बारिश के मौसम में मानसून पैलेस पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे समय में टूटी सुरक्षा दीवारें और गायब चेतावनी संकेत किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।
यह न्यूज भी पढ़ें…
मानसून पैलेस की टूटी सड़कों से टूरिस्ट हो रहे घायल:वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान; मानसून पैलेस रास्ते में गाड़ियों को भी नुकसान
उदयपुर के सज्जनगढ़ अभयारण्य स्थित मानसून पैलेस देखने के खराब रास्ते के कारण पर्यटक परेशान हो रहे हैं। नीचे से लेकर टॉप तक पहुंचने से पहले जगह-जगह से सड़क टूट गई है। दोपहिया सवार कई बार गिरकर घायल हो गए हैं। वहीं कारें भी खराब हो जाती हैं। इसके बावजूद वन विभाग पर्यटकों की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा। (पूरी खबर यहां पढ़े..)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, बोले- स्कूल में पानी तक नहीं: गहलोत बोले- ऐसे टीचर्स की नियुक्ति, जिन्हें खुद साइन लैंग्वेज नहीं आती; प्रिंसिपल को हटाया, टीचर APO - Jaipur News

जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन: बोले- ट्रांसफर का वादा कर सत्ता में आई सरकार; शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं - Jaipur News

गहलोत ने शुभम रेवाड़ को जबरदस्ती पानी पिलाया: 14 दिन से आमरण अनशन कर रहे; पूर्व सीएम बोले- छात्रसंघ चुनाव की मांग बहाल करे सरकार - Jaipur News


