होमकृषिदिल्ली-उदयपुर ट्रेनों पर कैंसिलेशन के अलावा समयभराव, अजमेर और खड़गपुर रेल मंडलों में निर्माण कार्यों के प्रभाव
कृषि

दिल्ली-उदयपुर ट्रेनों पर कैंसिलेशन के अलावा समयभराव, अजमेर और खड़गपुर रेल मंडलों में निर्माण कार्यों के प्रभाव

अजमेर और खड़गपुर रेल मंडलों में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में दिल्ली-उदयपुर सहित कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही निर्माण कार्य पूरा होगा, ट्रेन परिचालन और बेहतर होगा.

jagran.com के अनुसार1 अगस्त 2026 को 08:15 am बजे
दिल्ली-उदयपुर ट्रेनों पर कैंसिलेशन के अलावा समयभराव, अजमेर और खड़गपुर रेल मंडलों में निर्माण कार्यों के प्रभाव

सौजन्य से:- jagran.com

दिल्ली-उदयपुर रूट पर जाने वाले यात्री ध्यान दें, अक्टूबर में कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल; राजधानी का टाइम बदला

अजमेर और खड़गपुर रेल मंडलों में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में दिल्ली-उदयपुर सहित कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें रद की गई हैं, जबक ...और पढ़ें

HighLights

- अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य से ट्रेनें प्रभावित

- अक्टूबर में उदयपुर-ऋषिकेश और हमसफर एक्सप्रेस रद

- खड़गपुर मंडल में रीमॉडलिंग से राजधानी एक्सप्रेस विलंबित

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अजमेर मंडल के झड़वासा, बांदनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कारण दिल्ली से उदयपुर की ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। अक्टूबर में कुछ ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन परिचालन और बेहतर होगी। ट्रेनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी। उदयपुर सिटी- योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609) पांच से आठ अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19610) छह से नौ अक्टूबर तक नहीं चलेगी।

उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला हमसफर (22985 / 22986) को चार अक्टूबर को निरस्त करने की घोषणा की गई है। खड़गपुर रेल मंडल में जलेश्व यार्ड के रीमाडलिंग का काम चल रहा है।

इस कारण भी ट्रेनों की आवाजाही कुछ दिनों के लिए प्रभावित होगी। 25 अगस्त को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22823) ढाई घंटे की देरी से चलेगी। वहीं, 30 अगस्त को भुवनेश्व-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22811) दो घंटे के विलंब से रवाना होगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें