मुंबई और राजस्थान में हो रही बारिश का रेलवे पर बुरा असर, कौन सी ट्रेनें प्रभावित हुईं?
भारी बारिश और जलभराव के कारण पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। इसके अलावा, कई ट्रेनों को निर्धारित मार्ग से वापस लिया गया है। सूत्र: Aaj Tak

सौजन्य से:- Navbharat Times
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव के कारण राजस्थान आने-जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 8 ट्रेनें रद्द कर दी है। इसके चलते रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं।
जयपुर: बताने की आवश्यकता नहीं है कि मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों खासकर महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन और पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव के कारण राजस्थान आने-जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। फिलहाल खबर लिखें जाने तक रेलवे ने मुबंई से राजस्थान की ओर आने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दी है, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है।
हुई तीनों लाइनें प्रभावित
दरअसल, मानसून भारी वर्षा के चलते मुंबई-पुणे रेल रूट के करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो स्थानों पर भूस्खलन होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। वहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड के कारण यातायात प्रभावित रहा। मुंबई में तो भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है और कई उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी हैं।
इसी बीच, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव के कारण राजस्थान की ओर आने-जाने वाली कई रेल सेवाओं में बदलाव किया गया है।
मुबंई से राजस्थान की ओर आने वाली ये आठ ट्रेनें पूरी तरह रद्द
1. ट्रेन नंबर 9706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल 6 जुलाई पूरी तरह रद्द रहेगी 2. गाडी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार 6 जुलाई.2026 को रद्द रहेगी। 3 .गाडी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस 7 जुलाई को रद्द रहेगी। 4. गाडी संख्या 22933, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर 6 जुलाई को रद्द रहेगी। 5. गाडी संख्या 22934, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस 7 जुलाई को रद्द रहेगी। 6.. गाड़ी संख्या 22451, बांद्रा टर्मिनस–चंडीगढ़ 6 जुलाई को रद्द रहेगी। 7. गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 8 जुलाई को रद्द रहेगी 8. गाड़ी संख्या 14708, दादर–हनुमानगढ़ रेलसेवा 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का सफर बीच में ही खत्म होगा
09705 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल उधना स्टेशन तक ही चलेगी।
12990 अजमेर–दादर एक्सप्रेस नवसारी स्टेशन तक ही संचालित होगी।
04725 हिसार–खड़की एक्सप्रेस वापी स्टेशन तक ही जाएगी।
यह ट्रेन बदले हुए स्टेशन से चलेगी
1. ट्रेन नंबर 12989 दादर–अजमेर एक्सप्रेस दादर की बजाय नवसारी से शाम 6:20 बजे रवाना होगी। 2. गाड़ी संख्या 20475, बीकानेर–मिरज 6 जुलाई को सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड कॉर्ड–पुणे मार्ग से संचालित की जाएगी। 3.ट्रेन संख्या 12977, एर्नाकुलम–अजमेर 6 जुलाई को पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत रूट से चलेगी।
भारी बारिश के कारण ये ट्रेनें 6 जुलाई को अपनै निर्धारित समय से निम्न समर अनुसार देरी से चलेगी
22451 बांद्रा टर्मिनस–चंडीगढ़ एक्सप्रेस: 3 घंटे 15 मिनट की देरी से चलेगी।
22915 बांद्रा टर्मिनस–हिसार एक्सप्रेस: 3 घंटे 20 मिनट की देरी से चलेगी
14708 बांद्रा टर्मिनस – हनुमानगढ़ एक्सप्रेस: 3 घंटे 25 मिनट की देरी से चलेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं
1. ट्रेन नंबर 21903, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 6.जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान समय 23.25 बजे के स्थान पर अब 7 जुलाई को 00.30 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रा से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जांचें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें। मौसम सामान्य होने तक ट्रेनों के संचालन में और भी बदलाव संभव हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


