होमक्राइमदिल्ली पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी की एसयूवी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
क्राइम

दिल्ली पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी की एसयूवी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लक्जरी एसयूवी चोरी के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे दूसरे राज्यों में बेचने वाले इंटरस्टेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और 12 चोरी की गाड़ियां बरामद हुई हैं।

Navbharat Times के अनुसार13 जुलाई 2026 को 05:54 am बजे
दिल्ली पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी की एसयूवी बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लग्जरी एसयूवी चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 12 चोरी की गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेट और नकली आरसी बरामद की गई हैं।

नई दिल्ली: आपके पास लग्जरी कार है? अगर हां तो सावधान हो जाइए, कागज जांच कर देखिए कहीं वो नकली तो नहीं? क्योंकि ऐस ही मामला दिल्ली का है जहां आरोपी मंहगी गाड़ियों को 4-5 लाख में खरीदकर, हेराफेरी कर ऊंचे दामों में बेच रहें थे।दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लग्जरी एसयूवी चोरी कर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब और राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 चोरी की लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थीं और उनके साथ नकली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी मिले।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की महंगी एसयूवी को केवल 4 से 5 लाख रुपये में खरीदते थे। इसके बाद गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उन्हें असली दिखाया जाता था और फिर पंजाब व राजस्थान में ऊंचे दाम पर बेच दिया जाता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से इस तरीके से वाहन तस्करी कर रहा था।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस ने गुरविंदर सिंह बैंका (पंजाब) और दशरथ बिश्नोई (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।

दोनों पर चोरी की गाड़ियों को खरीदकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने का आरोप है।

ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा

दिल्ली में लग्जरी गाड़ियों की बढ़ती चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी का विश्लेषण किया।

जांच के दौरान पता चला कि चोरी की गाड़ियां पंजाब भेजी जा रही हैं।

7 जून को प्रशांत विहार में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले की जांच के दौरान गुरविंदर को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चोरी की एसयूवी मिली, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

पुलिस ने क्या बरामद किया?

12 लग्जरी एसयूवी बरामद।

सभी गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट और नकली आरसी मिली।

बरामद गाड़ियों में टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा थार, किआ और हुंडई क्रेटा जैसी एसयूवी शामिल हैं।

आगे की जांच जारी

गुरविंदर की निशानदेही पर अमृतसर और तरनतारन में छापेमारी कर कई और वाहन बरामद किए गए।

बाद में दशरथ को राजस्थान के जोधपुर के ओसियां टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गाड़ियों के खरीदारों की पहचान करने में जुटी है।

लेखक के बारे मेंटीना"टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।"... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें