जयपुर में जैश की संदिग्ध महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी से किया था ऑनलाइन निकाह - suspected female jaish sleeper cell operative arrested in jaipur
जयपुर में जैश की संदिग्ध महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी से किया था ऑनलाइन निकाह जयपुर में पिछले दिनों गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल बबीता उर्फ खदिजा (38) ने पाकिस्तानी आतं…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर में जैश की संदिग्ध महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी से किया था ऑनलाइन निकाह
जयपुर में पिछले दिनों गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल बबीता उर्फ खदिजा (38) ने पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर अबू उबेदाह से ...और पढ़ें
HighLights
- जैश सरगना अजहर मसूद का करीबी माना जाता है आतंकी अबू उबेदाह
- सऊदी अरब के रास्ते पाकिस्तान जाकर आतंकी के साथ रहना चाहती थी बबीता
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर में पिछले दिनों गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल बबीता उर्फ खदिजा (38) ने पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर अबू उबेदाह से इंटरनेट मीडिया पर निकाह किया था।
अबू प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का करीबी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, बबीता ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उसने इंटरनेट मीडिया पर पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में पढ़ना शुरू किया था।
इसी दौरान वह जैश के हैंडलर्स के संपर्क में आई थी। वह भारत में महिला स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश में जुटी थी।
बबीता को 20 जून को राजस्थान एटीएस और सेना की गुप्तचर शाखा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसके घर से गिरफ्तार किया था। मूलरूप से सवाई माधोपुर जिले की निवासी बबीता जयपुर में माता-पिता और भाई के साथ रहती थी। करीब दो साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था।
जैश के हैंडलर्स के संपर्क में आने पर उन्होंने बबीता का ब्रेन वाश किया, जिसके बाद उसने पाकिस्तानी मौलवी से आनलाइन कलमा पढ़ना सीखा।
बबीता ने धर्म परिवर्तन भी किया और अपना नाम बदलकर खदिजा रख लिया। उसने आतंकी हैंडलर अबू उबेदाह से आनलाइन निकाह भी कर लिया। बबीता पाकिस्तान जाकर अबू उबेदाह के साथ रहना चाहती थी।
एटीएस के पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी का कहना है कि आरोपित मोबाइल पर वाट्सएप सहित अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़ी थी। पूछताछ और जांच में सामने आया कि वह जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में थी।
इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि पाक हैंडलर्स ने बबीता को सऊदी अरब अथवा संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते पाकिस्तान पहुंचने की सलाह दी थी। इसके लिए वह पासपोर्ट बनवाने का प्रयास कर रही थी।
कोई पछतावा नहीं
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान बबीता को देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कोई पछतावा नहीं है। बबीता 27 जून तक पुलिस रिमांड पर है। बबीता का मोबाइल जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में एटीएस को कई संदिग्ध पाकिस्तानी मोबाइल नंबर सेव मिले हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होली 2026 : राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, फिल्मी गानों पर थिरके, देसी व्यंजनों का चखा स्वाद, सुरक्षा रही चाक चौबंद

कौन हैं IPS बीजू जॉर्ज जोसफ? जो RPSC के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं सबसे आगे

एजुकेशन सिस्टम को लेकर राहुल गांधी की बात स्कूल-कॉलेजों में पहुंचाएगी कांग्रेस, मोदी सरकार पर जुबानी हमला


