होमक्राइममुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण एडिशनल SP की कमान: प्रदेश में 49 एडिशनल SP के तबादले, उदयपुर में 3 अफसरों की जिम्मेदारी बदली - Udaipur News
क्राइम

मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण एडिशनल SP की कमान: प्रदेश में 49 एडिशनल SP के तबादले, उदयपुर में 3 अफसरों की जिम्मेदारी बदली - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur IPS Transfers: 49 Addl SPs Shifted In Rajasthan मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण एडिशनल SP की कमान:प्रदेश में 49 एडिशनल SP के तबादले, उदयपुर में 3 अफसरों की जिम्मेदारी बद…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 07:07 am बजे
मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण एडिशनल SP की कमान:  प्रदेश में 49 एडिशनल SP के तबादले, उदयपुर में 3 अफसरों की जिम्मेदारी बदली - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur IPS Transfers: 49 Addl SPs Shifted In Rajasthan

मुकुल शर्मा को उदयपुर ग्रामीण एडिशनल SP की कमान:प्रदेश में 49 एडिशनल SP के तबादले, उदयपुर में 3 अफसरों की जिम्मेदारी बदली

- कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में 49 एडिशनल एसपी के तबादले किए हैं। इसी क्रम में मुकुल शर्मा को चित्तौड़गढ़ जिले से ट्रांसफर कर उदयपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी लगाया है। उदयपुर जिले में ही तीन अधिकारियों की जिम्मेद

49 अधिकारियों की इस लिस्ट में उदयपुर के कई अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। रजत बिश्नोई को महिला अपराध अनुसंधान सेल राजसमंद से खेरवाड़ा एएसपी की कमान सौंपी है।

वहीं, रोशनलाल पटेल को उदयपुर विकास प्राधिकरण से महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी प्रतापगढ़ में डिप्टी कमांडेंट लगाया गया है।

इसके अलावा तीन अफसरों को उदयपुर में ही इधर-उधर किया है। इनमें उदयपुर के खेरवाड़ा एमबीसी से मंजीत सिंह को महिला अपराध अनुसंधान सेल उदयपुर में, खेरवाड़ा एएसपी अंजना सुखवाल को अब पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र उदयपुर में भेजा है।

वहीं, महिला अपराध अनुसंधान सेल से माधुरी वर्मा को खेरवाड़ा पीटीएस कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

61 सीआई के तबादले, 9 को रेंज में लगाया, एक जयपुर भेजा

पुलिस महानिदेशक ने देर रात आदेश जारी कर प्रदेश के 61 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले कर दिए। इनमें 10 सीआई को उदयपुर रेंज से इधर-उधर किया है, जबकि एक सीआई को उदयपुर से बाहर भेजा है। वहीं, 9 सीआई को रेंज में लगाया है।

आदेश के अनुसार, इन सभी के ट्रांसफर खुद के आग्रह पर ही किए हैं। इनमें देवेन्द्र सिंह कविया, शिवराज सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह बडवा, औंकार सिंह चारण, ईश्वरानंद, लक्ष्मण सिंह राठ़ौड़, रमेश कुमार सर्वटा, गोपाल सिंह थालौड़ और सूर्यभान सिंह शामिल हैं। इसके अलावा उदयपुर रेंज से हरिओम मीणा को जयपुर रेंज भेजा गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें