होमखेलउदयपुर रोड पर बनेगी बाल वाटिका, एक हजार पौधों से सजेगा परिसर, लगेंगे झूले - Sirohi News
खेल

उदयपुर रोड पर बनेगी बाल वाटिका, एक हजार पौधों से सजेगा परिसर, लगेंगे झूले - Sirohi News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Sirohi - A Children's Garden Will Be Built On Udaipur Road, The Campus Will Be Decorated With 1,000 Plants And Swings Will Be Installed. उदयपुर रोड पर बनेगी बाल वाटिका, एक हजार पौधों से…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अगस्त 2026 को 06:15 am बजे
उदयपुर रोड पर बनेगी बाल वाटिका, एक हजार पौधों से सजेगा परिसर, लगेंगे झूले - Sirohi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Sirohi

- A Children's Garden Will Be Built On Udaipur Road, The Campus Will Be Decorated With 1,000 Plants And Swings Will Be Installed.

उदयपुर रोड पर बनेगी बाल वाटिका, एक हजार पौधों से सजेगा परिसर, लगेंगे झूले

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | पिण्डवाड़ा

नगर पालिका पिण्डवाड़ा शहर को अधिक हरित और बच्चों के अनुकूल बनाने की दिशा में नई पहल कर रही है। अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के निर्देशन में उदयपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर करीब एक बीघा भूमि पर 4.91 लाख रुपए की लागत से बाल वाटिका विकसित की जा रही है।

बाल वाटिका में नीम, पीपल, शीशम सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के करीब 1,000 पौधे लगाए जाएंगे। पौधों के विकसित होने के बाद यह क्षेत्र हरियाली से आच्छादित होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ नागरिकों को स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए पार्क में झूले, खेल उपकरण और अन्य मनोरंजक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा बैठने की व्यवस्था, हरित लॉन और आकर्षक परिसर तैयार किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी: नगर पालिका का उद्देश्य शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ नागरिकों को ऐसा सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है, जहां लोग सुबह-शाम सैर कर सकें, बच्चे खेल-कूद का आनंद लें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें