Sikar Road Accident : जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 वाहनों की भिड़ंत, ट्रोला चालक की मौत
Sikar Road Accident : जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 वाहनों की भिड़ंत, ट्रोला चालक की मौत फतेहपुर बीड़ में 6 वाहन आपस में टकराए. यातायात प्रभावित. घटना के बाद 3 किमी लंबा जाम लग गया. Published : July 7, 2026 at 10:51 PM IST सी…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Sikar Road Accident : जयपुर-बीकानेर हाईवे पर 6 वाहनों की भिड़ंत, ट्रोला चालक की मौत
फतेहपुर बीड़ में 6 वाहन आपस में टकराए. यातायात प्रभावित. घटना के बाद 3 किमी लंबा जाम लग गया.
Published : July 7, 2026 at 10:51 PM IST
सीकर: जिले के फतेहपुर शेखावाटी में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. फिसलन भरी सड़क पर एक के बाद एक कुल छह वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में एक ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. वह करीब एक घंटे तक केबिन में ही फंसा रहा. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
पढ़ें : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रोले ने सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंदा, 4 की मौत, शव के टुकड़े हुए
स्थानीय विधायक हाकम अली भी घटनास्थल पर पहुंचे : घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, डिप्टी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया. स्थानीय विधायक हाकम अली भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायल चालक को जल्द बाहर निकलवाने में सहयोग किया और मौके पर मौजूद एनएचएआई अधिकारियों से बातचीत कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.
कोलतार के कारण अत्यधिक फिसलन भरी हुई सड़क : स्थानीय लोगों ने बताया कि जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हाल ही में सड़क पर कोलतार डाला गया है. उनका आरोप है कि बारिश के बाद सड़क अत्यधिक फिसलन भरी हो गई है, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका. फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायल चालक का अस्पताल में उपचार जारी है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


