होमक्राइमरोहित गोदारा गैंग की बड़ी वारदात की प्लानिंग थी: राजस्थान के कई जिलों में पहुंचाए थे विदेशी हथियार, वीरेंद्र चारण विदेश से कर रहा गैंग को हैंडल - Sikar News
क्राइम

रोहित गोदारा गैंग की बड़ी वारदात की प्लानिंग थी: राजस्थान के कई जिलों में पहुंचाए थे विदेशी हथियार, वीरेंद्र चारण विदेश से कर रहा गैंग को हैंडल - Sikar News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - Shekhar Gang Weapons Seized In Rajasthan | Crime Bust रोहित गोदारा गैंग की बड़ी वारदात की प्लानिंग थी:राजस्थान के कई जिलों में पहुंचाए थे विदेशी हथियार, वीरेंद्र चारण विदेश से क…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 जून 2026 को 06:26 am बजे
रोहित गोदारा गैंग की बड़ी वारदात की प्लानिंग थी:  राजस्थान के कई जिलों में पहुंचाए थे विदेशी हथियार, वीरेंद्र चारण विदेश से कर रहा गैंग को हैंडल - Sikar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Sikar

- Shekhar Gang Weapons Seized In Rajasthan | Crime Bust

रोहित गोदारा गैंग की बड़ी वारदात की प्लानिंग थी:राजस्थान के कई जिलों में पहुंचाए थे विदेशी हथियार, वीरेंद्र चारण विदेश से कर रहा गैंग को हैंडल

- कॉपी लिंक

रोहित गोदारा गैंग की राजस्थान में बड़ी वारदात की प्लानिंग थी। गैंग ने वारदात के लिए हथियारों की एक बड़ी खेप मंगवाकर राज्य के कई जिलों में सप्लाई करवा दिए, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने 3 गुर्गों को दबोच लिया। जिनसे चार पिस्टल समेत कई कारतूस बरामद किए गए। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के इनपुट पर सीकर की कोतवाली और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की थी।

पुलिस ने गुलाब सिंह पुत्र लालसिंह को 18 जून की सुबह 6 बजे और प्रदीप मंडीवाल पुत्र श्रीचंद मंडीवाल को 18 जून को देर रात घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरे आरोपी मनोज थालौड़ को पुलिस ने 19 जून शाम को पकड़ा, जिसने गुलाब सिंह का राहुल रिणाऊ से कांटेक्ट करवाया था।

सीकर में जो हथियार पकड़े गए वे किसी बड़ी वारदात में काम आने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने गैंग के गुर्गों को अरेस्ट कर हथियार भी बरामद कर लिए ।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रोहित गोदारा गैंग ने राजस्थान में केवल चार पिस्टल और 63-64 कारतूस ही नहीं मंगवाए बल्कि, हथियारों की एक बड़ी खेप मंगवाई थी। जिसमें करीब एक दर्जन पिस्टल और सैकड़ों राउंड थे। ये हथियार सीकर के अलावा श्रीगंगानगर समेत एक अन्य जगह भी सप्लाई किए गए। हालांकि सभी हथियार और कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिए, ऐसे में राजस्थान में बड़ी वारदात टल गई।

गुलाब सिंह से बरामद हुई थी जिगाना पिस्टल

सीकर में कोतवाली पुलिस ने गुलाब सिंह को एक फ्लैट पर दबिश देकर पकड़ा था। उसके पास पुलिस को जिगाना पिस्टल मिली थी। इसके अलावा प्रदीप के पास दो पिस्टल और कारतूस मिले थे। लेकिन प्रदीप और गुलाब केवल हथियार की डिलीवरी लेने और उन्हें शूटर्स तक पहुंचने वाले मीडिएटर हैं।

हरियाणा में ही पकड़े शूटर्स

तीन महीने में यह पहला मौका ही नहीं था जब गोदारा गैंग से हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई। अप्रैल महीने में भी गोदारा गैंग के शूटर्स हरियाणा में ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया था। सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट था कि सुजानगढ़ में एक होटल पर रोहित गोदारा गैंग के शूटर्स हथियार लेकर आने वाले हैं। एजेंसी ने पुलिस के साथ मिलकर उन्हें पकड़ने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। उन्हें राजस्थान आने से पहले ही हरियाणा में गिरफ्तार कर लिया गया।

रोहित गोदारा गैंग की कमर टूट चुकी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन महीने में दूसरी बार हथियार पकड़े जाने की वजह से अब रोहित गोदारा गैंग की कमर टूट चुकी है। माना जा रहा है कि गोदारा गैंग के गुर्गे सागर के जरिए राजस्थान में ये हथियार अलग-अलग जगह सप्लाई हुए थे।

सिग्नल की बजाय दूसरी ऐप का सहारा

मौजूदा समय में रोहित गोदारा गैंग सिग्नल ऐप की बजाय दूसरी किसी ऐप से कम्युनिकेशन कर रही है। लेकिन उस ऐप के रनिंग नहीं होने की वजह से गोदारा गैंग का लोकल गुर्गों से कांटेक्ट नहीं हो पाया। ऐसे में शूटर्स को यहां आने में देरी हुई। जिससे राजस्थान में बड़ी वारदात होने से टल गई।

सर्राफा कारोबारी से मांगे थे तीन करोड़

दरअसल सीकर शहर में जनवरी महीने में एक सर्राफा कारोबारी से रोहित गोदारा गैंग ने 3 करोड़ की फिरौती की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने रैकी करने वाले एक नाबालिग और रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे राहुल रिनाउ के जीजा शिव गौतम को गिरफ्तार किया था।

नाबालिग को सौंपी थी शूटर्स के रुकने की व्यवस्था की जिम्मेदारी

नाबालिग लड़का सीकर में ही कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे राहुल के कांटेक्ट में आया। तब राहुल ने नाबालिग को जिम्मेदारी सौंपी कि शूटर्स के सीकर में आने के बाद उनके रुकने की व्यवस्था उसे ही करनी है। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। नाबालिग को इस काम के लिए 10 से 20 हजार रुपए मिले थे। जो राहुल के जीजा शिव गौतम ने उसे (नाबालिग को) दिए थे।

बता दें कि राजस्थान में वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग के एक्टिव मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण और राहुल रिनाउ हैं। जो यहां के लोकल गुर्गों से कांटेक्ट करके उन्हें अपने साथ जोड़ते हैं।

इसलिए गैंग से जुड़े गिरफ्तार आरोपी

सीकर में पकड़ा गया गुलाब सिंह एक करोड रुपए का घाटा होने के चलते मनोज के जरिए गैंग से जुड़ा था। उसने सोचा कि वह अपने पार्टनर्स को धमकी दिलवाकर वापस रुपए निकलवा लेगा। जबकि आरोपी प्रदीप टेलीग्राम के जरिए राहुल के कांटेक्ट में आया। प्रदीप स्मैक पीने का आदी था। उसने भी थोड़े से लालच में गैंग से जुड़कर काम शुरू कर दिया था।

---------------

ये खबर भी पढ़िए…

पाकिस्तान ड्रग्स खरीदने के लिए दे रहा ऑफर:5 किलो खरीदो, एक पिस्टल फ्री, 50 हजार का माल 50 लाख में बिक रहा

राजस्थान से जुड़ा पाकिस्तान बॉर्डर दुनियाभर में ड्रग्स पहुंचाने का रास्ता बनता जा रहा है। पंजाब और राजस्थान के गैंगस्टर्स ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और आतंकी संगठनों के साथ ड्रग्स सप्लाई की चेन बना ली है। (पढ़िए पूरी खबर)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें