नीट यूजी: अलॉटमेंट जारी, पांच तक एसएमएस में होगी रिपोर्टिंग - Sikar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - NEET UG: Allotment Process Underway, Reporting Through SMS By 5 Pm नीट यूजी: अलॉटमेंट जारी, पांच तक एसएमएस में होगी रिपोर्टिंग - कॉपी लिंक भास्कर संवाददाता | सीकर राजस्थान के सर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- NEET UG: Allotment Process Underway, Reporting Through SMS By 5 Pm
नीट यूजी: अलॉटमेंट जारी, पांच तक एसएमएस में होगी रिपोर्टिंग
- कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सीकर
राजस्थान के सरकारी व निजी एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों में स्टेट कोटे से प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट शनिवार देर रात जारी कर दिया गया।
करियर काउंसलर एड. बीएल मील ने बताया कि राजस्थान नीट यूजी एडमिशन काउंसलिंग बोर्ड की ओर से यह अलॉटमेंट जारी किया गया है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 85% स्टेट कोटा सीटों और निजी कॉलेजों की 100% सीटों के लिए अलॉटमेंट हुआ है।
अभ्यर्थियों को 5 सितंबर तक ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर प्रथम वर्ष की ट्यूशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में उपस्थित होकर निर्धारित बॉन्ड और मूल दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसी दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
एसएमएस कॉलेज पहली पसंद, जैसलमेर-बांसवाड़ा-बा रां अंतिम पसंद : राजस्थान के अभ्यर्थियों की पहली पसंद एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर रही। वहीं जैसलमेर, बांसवाड़ा और बारां मेडिकल कॉलेज अंतिम पसंद में रहे। एसके मेडिकल कॉलेज की पहले राउंड की कटऑफ में पिछले साल की तुलना में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की रैंक नीचे गई है। वहीं एससी, एसटी और एमबीसी की कटऑफ रैंक ऊपर रही। यूआर: 2025 में 7,485 रैंक पर क्लोज हुई थी, इस बार 8,015 पर। ओबीसी: पिछले साल 8,039 थी, इस बार 8,439 रही। ईडब्ल्यूएस: 2025 में 10,257 थी, इस बार 10,658 रही। एससी: पिछले साल 64,091 थी, इस बार 58,635 पर क्लोज हुई। एसटी: पिछले साल 74,469 थी, इस बार 61,060 पर क्लोज हुई। एमबीसी: पिछले साल 14,433 रैंक तक गई थी, इस बार 12,917 पर क्लोज हुई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


