होम›क्राइम›उदयपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे SHO की मौत, कांस्टेबल घायल
क्राइम

उदयपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे SHO की मौत, कांस्टेबल घायल

उदयपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे SHO की मौत, कांस्टेबल घायल चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया-करीब 2 महीने पहले ही थानाधिकारी का ट्रांसफर बांसवाड़ा से उदयपुर के झाड़ोल थाने में…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 10:04 am बजे
उदयपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे SHO की मौत, कांस्टेबल घायल

सौजन्य से:- ETV Bharat

उदयपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे SHO की मौत, कांस्टेबल घायल

चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया-करीब 2 महीने पहले ही थानाधिकारी का ट्रांसफर बांसवाड़ा से उदयपुर के झाड़ोल थाने में हुआ था.

Published : October 8, 2026 at 2:27 PM IST

उदयपुर: जिले के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई. थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई जोधपुर हाईकोर्ट में एक केस की पेशी के बाद अपने निजी वाहन से उदयपुर लौट रहे थे. इस दौरान चामू थाना इलाके में उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में मौजूद ड्राइवर कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल कांस्टेबल को तुरंत जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे हुआ.

बोनट और छत के उड़े परखच्चे: चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सामने से आ रही किसी गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी आंखों पर पड़ने से सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दिया. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बोनट और छत टूटकर बिखर गए. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव: हनुमान बिश्नोई ने बताया- घटना के बाद मृतक थानाधिकारी के शव को चामू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायल कॉन्स्टेबल का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है.

पढ़ें: बूंदी: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

दो महीने पहले ही हुआ था झाड़ोल में ट्रांसफर:चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया- बुद्धराम बिश्नोई मूल रूप से चामू के ही रहने वाले थे. करीब दो महीने पहले ही उनका ट्रांसफर बांसवाड़ा से उदयपुर के झाड़ोल थाने में हुआ था. झाड़ोल थानाधिकारी के रूप में पदस्थापना के कुछ ही समय बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि हादसा उनके अपने ही गांव के थाना क्षेत्र में हुआ. फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पढ़ें: क्या ट्रैफिक जाम होने से पहले लग सकता है पता, रूक सकते हैं एक्सीडेंट? IIT जोधपुर कर रही रिसर्च

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें