भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: झालावाड़ में SHO सस्पेंड, अजमेर हाईवे वसूली रैकेट के दो दलाल गिरफ्तार
भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: झालावाड़ में SHO सस्पेंड, अजमेर हाईवे वसूली रैकेट के दो दलाल गिरफ्तार झालावाड़ और अजमेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित किया और परिवहन विभाग के निरीक्षक क…

सौजन्य से:- ETV Bharat
भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: झालावाड़ में SHO सस्पेंड, अजमेर हाईवे वसूली रैकेट के दो दलाल गिरफ्तार
झालावाड़ और अजमेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित किया और परिवहन विभाग के निरीक्षक के दलाल गिरफ्तार.
Published : August 11, 2026 at 7:29 PM IST
झालावाड़/अजमेर: राजस्थान में भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र के खिलाफ कानून का बड़ा हंटर चला है. प्रदेश के झालावाड़ और अजमेर जिलों में हुई दो बड़ी कार्रवाइयों ने पुलिस और परिवहन विभाग में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ को उजागर किया है. एक तरफ जहां झालावाड़ पुलिस ने अपने ही महकमे के संदिग्ध अधिकारी पर निलंबन की गाज गिराई है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने हाईवे पर चल रहे एक बड़े संगठित वसूली रैकेट का पर्दाफाश किया है.
झालावाड़ के पगारिया SHO पर गिरी गाज: पहली कार्रवाई झालावाड़ जिले के पगारिया थाना क्षेत्र में हुई है. मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले के पगारिया थाना क्षेत्र में अवैध खनन के मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. उन्होंने बताया कि थाना अधिकारी के विरुद्ध मिली शिकायत के बाद प्रकरण की जांच और सामने आए तथ्यों के आधार पर थानाधिकारी बृजराज सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई. इसके बाद एसपी ने त्वरित एक्शन लेते हुए SHO ब्रजराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले की गहराई से जांच के लिए विभागीय इंक्वायरी भी शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- अलवर में अवैध खनन पर कार्रवाई, 25 ट्रैक्टर व 11 बड़ी मशीनें जब्त
थानाधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू: ब्रजराज सिंह के खिलाफ उच्च स्तरीय विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. एसपी अमित कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद और सख्त है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल, निलंबन अवधि के दौरान निलंबित थानाधिकारी को झालावाड़ पुलिस मुख्यालय में अपनी उपस्थिति देनी होगी.
परिवहन निरीक्षक का वसूली रैकेट ध्वस्त: भ्रष्टाचार के खिलाफ दूसरा बड़ा प्रहार अजमेर संभाग में हुआ है, जहां अजमेर-ब्यावर-केकड़ी हाईवे पर वाहनों से होने वाली अवैध वसूली के एक बड़े रैकेट को ध्वस्त किया गया है. यहां परिवहन विभाग के निरीक्षक जल सिंह मीणा ने हाईवे पर चलने वाले ओवरलोडेड और अवैध व्यावसायिक वाहनों से रिश्वत बटोरने के लिए दलालों के साथ मिलकर एक संगठित गैंग बना रखी थी. सर्विलांस के जरिए इस सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मुकदमा दर्ज किया था
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने इस वसूली गैंग के दो मुख्य दलालों को गिरफ्तार कर लिया है. ज्ञान प्रकाश नवल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नागौर निवासी जगत सिंह उर्फ जगत बना और अजमेर निवासी ऋषिराज सिंह राठौड़ शामिल हैं, जो परिवहन निरीक्षक द्वारा दी गई लिस्ट के आधार पर वाहनों से अवैध वसूली करते थे. इन दोनों कार्रवाइयों से प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है.
इसे भी पढ़ें- एसीबी की बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में तहसील का बाबू और बाड़मेर में वीडीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार
बाड़ी में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार : धौलपुर जिले में बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके खिलाफ आर्म एक्ट में कार्रवाई की जा रही है. वहीं, दूसरी कार्रवाई में टाउन चौकी प्रभारी राजकुमार ने मुखबिर की सूचना पर शहर के तुलसीवन रोड निधारा मार्ग से पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है. चालक मौके से पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


