जयपुर में SHO की अभद्रता से नाराज वकीलों का प्रदर्शन: सड़क पर क्रिकेट खेला, महिला के बैट घुमाते समय पुरुष वकील को लगी; 9 घंटे शहर जाम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Session Court Protest | Lawyers Demand Action Against SHO जयपुर में SHO की अभद्रता से नाराज वकीलों का प्रदर्शन:सड़क पर क्रिकेट खेला, महिला के बैट घुमाते समय पुरुष वकील क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Session Court Protest | Lawyers Demand Action Against SHO
जयपुर में SHO की अभद्रता से नाराज वकीलों का प्रदर्शन:सड़क पर क्रिकेट खेला, महिला के बैट घुमाते समय पुरुष वकील को लगी; 9 घंटे शहर जाम
- कॉपी लिंक
जयपुर में सेशन कोर्ट के बाहर सड़क पर वकीलों ने प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया। सेशन कोर्ट बार में संयुक्त सचिव मनीष शर्मा के साथ सदर थाने के SHO ब्रजमोहन के कथित दुर्व्यवहार और अभद्रता से नाराज वकीलों ने मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे विरोध-प्रदर्शन शुरू
इस दौरान शाम को सेशन कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने सड़क पर क्रिकेट खेला। इस दौरान एक महिला वकील जब बल्लेबाजी कर रही थी तो बैट से वकील के सिर पर हल्की चोट लग गई। हालांकि इस दौरान अन्य वकीलों ने स्थिति को संभाला।
पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन और रास्ता जाम का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान करीब 9 घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।
हालांकि वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सदर थाने के SHO ब्रजमोहन को लाइन हाजिर कर दिया, लेकिन वकीलों का प्रदर्शन जारी है।
पहले देखें प्रदर्शन और जाम की PHOTOS
टायर जलाकर किया प्रदर्शन, लगाए नारे
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के चलते सेशन कोर्ट के बाहर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे वकीलों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
वहीं कोर्ट परिसर की ओर से जाने वाले रूट और कलेक्ट्रेट चौराहे से सेशन कोर्ट जाने वाले वाहनों को वकीलों ने उस ओर नहीं जाने दिया। इससे शहर के कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। वाहन ड्राइवर घंटों जाम में फंसे रहे।
वकीलों ने कहा- अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं
वकीलों ने कहा- किसी वकील के साथ अभद्र व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वकीलों ने कहा- जब तक दोषी को सस्पेंड नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
इन रास्तों पर लगा जाम
वकीलों के प्रदर्शन के चलते सेशन कोर्ट के सामने जाने वाली रोड, रेलवे स्टेशन से चांदपोल जाने वाली रोड, जल भवन हसनपुरा होते हुए रेलवे स्टेशन चांदपोल जाने वाली रोड और अजमेर रोड से एमआई रोड वाले रास्ते पर लंबा जाम है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


