होमक्राइमपुलिस की सक्रियता: जान बचाई बच्चों की
क्राइम

पुलिस की सक्रियता: जान बचाई बच्चों की

मानटाउन थाना पुलिस ने घर से लापता हुए दो बच्चों को जयपुर सिटी पार्क से दस्तयाब किया। उनकी तलाश के लिए कड़े प्रयास किए गए, जिसमें रेलवे स्टेशनों के कैमरों के फुटेज देखे गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

Dainik Bhaskar के अनुसार20 जुलाई 2026 को 04:36 am बजे
पुलिस की सक्रियता: जान बचाई बच्चों की

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Sawai madhopur

- Two Children Were Found In Jaipur City Park.

दो बच्चों को जयपुर सिटी पार्क से किया दस्तयाब

- कॉपी लिंक

सवाईमाधोपुर| मानटाउन थाना पुलिस ने घर से लापता हुए दो बच्चों को जयपुर सिटी पार्क से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है। बच्चे सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को अम्बेडकर कॉलोनी, खैरदा निवासी दो नाबालिग बच्चे कोचिंग का नाम लेकर घर से निकल गए थे। इनकी तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम प्रभारी एएसआई अरविन्द शर्मा व टीम सदस्य कांस्टेबल जितेन्द्र ने बजरिया रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों के फुटेज देखे। वे तुरंत जयपुर रवाना हुए। जयपुर रेलवे स्टेशन, दुर्गापुरा, सिंधी कैम्प बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जयपुर में पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। कड़े प्रयासों व सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग बच्चों को जयपुर सिटी पार्क से दस्तयाब किया। उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें