होमक्राइमसलूंबर में डेढ़ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार: मजदूर बनकर जंगल में पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर दबोचा, चोरी के मामले में था फरार - Salumber News
क्राइम

सलूंबर में डेढ़ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार: मजदूर बनकर जंगल में पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर दबोचा, चोरी के मामले में था फरार - Salumber News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Salumber - Rajasthan Police Arrest Absconder Disguised As Labourer सलूंबर में डेढ़ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:मजदूर बनकर जंगल में पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर दबोचा, चोरी के मामले…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 जून 2026 को 12:08 pm बजे
सलूंबर में डेढ़ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:  मजदूर बनकर जंगल में पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर दबोचा, चोरी के मामले में था फरार - Salumber News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Salumber

- Rajasthan Police Arrest Absconder Disguised As Labourer

सलूंबर में डेढ़ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:मजदूर बनकर जंगल में पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर दबोचा, चोरी के मामले में था फरार

- कॉपी लिंक

सलूम्बर जिले की लसाडिया थाना पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रणनीति के तहत मजदूरों का वेश लेकर जंगल में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

लसाडिया थानाधिकारी भरतराज पुरोहित ने बताया - स्थायी वारंटी शंकर पुत्र उदयलाल मीणा, निवासी रावत बोर बागेड़ी, थाना लसाडिया चोरी के मामले में गिरफ्तार था। पुलिस डेढ़ साल से आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के समीप जंगल क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम गुरुवार शाम को मजदूरों के भेष में मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही आरोपी अपने घर की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमसिंह, उपनिरीक्षक इंद्रलाल, सूचना सहायक भरतलाल, काॅन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह, काॅन्स्टेबल कुशाल सिंह तथा काॅन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें