होमशिक्षा-करियरराजस्थान: उदयपुर के सज्जनगढ़ लायन सफारी में शेरनी ‘सुनैना’ की मौत - sajjangarh lion safari lioness sunaina dies in udaipur
शिक्षा-करियर

राजस्थान: उदयपुर के सज्जनगढ़ लायन सफारी में शेरनी ‘सुनैना’ की मौत - sajjangarh lion safari lioness sunaina dies in udaipur

राजस्थान: उदयपुर के सज्जनगढ़ लायन सफारी में शेरनी ‘सुनैना’ की मौत उदयपुर के सज्जनगढ़ लायन सफारी में साढ़े पांच साल की शेरनी सुनैना की बीमारी के चलते मौत हो गई। HighLights - सज्जनगढ़ लायन सफारी में शेरनी सुनैना की मौत हुई…

Jagran के अनुसार24 अगस्त 2026 को 12:54 am बजे
राजस्थान: उदयपुर के सज्जनगढ़ लायन सफारी में शेरनी ‘सुनैना’ की मौत

 - sajjangarh lion safari lioness sunaina dies in udaipur

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान: उदयपुर के सज्जनगढ़ लायन सफारी में शेरनी ‘सुनैना’ की मौत

उदयपुर के सज्जनगढ़ लायन सफारी में साढ़े पांच साल की शेरनी सुनैना की बीमारी के चलते मौत हो गई।

HighLights

- सज्जनगढ़ लायन सफारी में शेरनी सुनैना की मौत हुई।

- साढ़े पांच साल की सुनैना तीन महीने से बीमार थी।

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। सज्जनगढ़ लायन सफारी में रविवार को साढ़े पांच साल की मादा एशियाटिक शेरनी ‘सुनैना’ की मौत हो गई। सुनैना पिछले करीब तीन महीने से बीमार थी और 24 मई से पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका लगातार उपचार चल रहा था। रविवार दोपहर अचानक उसकी हालत गंभीर हुई और उसने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

सुनैना की मौत के बाद सज्जनगढ़ लायन सफारी में अब केवल नर एशियाटिक लायन ‘सम्राट’ रह गया है। खास बात यह है कि इसी वर्ष 16 फरवरी को लायन सफारी शुरू की गई थी और शुरुआत में सुनैना व सम्राट दोनों को यहां शिफ्ट किया गया था।

सफारी शुरू होने के महज छह महीने में एक शेरनी की मौत ने वन्यजीव प्रेमियों और सफारी प्रबंधन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सुनैना करीब तीन महीने से बीमारी से जूझ रही थी।

उपचार के दौरान एक महीने तक सुधार भी हुआ, लेकिन अचानक उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ऐसे में अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिका है। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि सुनैना की मौत बीमारी के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें