राजस्थान में 2005 जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, कॉमर्शियल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, कॉमर्शियल असिस्टेंट के 2005 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और निर्धारित फीस जमा कर सकते हैं।

सौजन्य से:- Jagran
RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में JE, AE, CA के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक
राजस्थान में इंजीनियर एवं असिस्टेंट के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इसमें से शामिल होने के लिए 5 अगस्त से 25 अगस्त ...और पढ़ें
HighLights
- राजस्थान में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
- 25 अगस्त तक भर्ती में शामिल होने के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ओर से जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, कॉमर्शियल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आज यानी 5 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती विवरण
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 2005 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार रिक्ति विवरण निम्नलिखित है-
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 727 पद
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 110 पद
- जूनियर इंजीनियर (सिविल): 32 पद
- जूनियर अकाउंटेंट: 371 पद
- जूनियर असिस्टेंट/ कॉमर्शियल असिस्टेंट II: 765 पद
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों ने संबंधित क्षेत्र में पदानुसार डिग्री/ डिप्लोमा/ बीई/ बीटेक आदि किया हो। शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा की डिटेल डिटेल्ड नोटिफिकेशन द्वारा साझा की जाएगी जो आज या कल जारी हो जाएगी।
आवेदन का तरीका
इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से energy.rajasthan.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सभी अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस भी जमा करनी होगी तभी आपका फॉर्म वैलिड माना जाएगा। बिना फीस जमा किये गए फॉर्म स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


