RUHS Vacancy: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
RUHS Vacancy: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया Rajasthan Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्त…

सौजन्य से:- Hindustan
RUHS Vacancy: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Rajasthan Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। 14 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
RUHS Medical Officer Recruitment 2026: यदि आपने एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो राजस्थान सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर ने 'मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026' का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार के तहत कुल 600 मेडिकल ऑफिसर के पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल ruhsraj.org के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे।
जानिए रिक्तियों की डिटेल्स
इस भर्ती के माध्यम से 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है:
अनारक्षित (General/UR): 216 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC/BC): 126 पद
अनुसूचित जाति (SC): 96 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 72 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 60 पद
अति पिछड़ा वर्ग (MBC): 30 पद
इसके अलावा नियमानुसार महिला अभ्यर्थियों, विधवा एवं परित्यक्ता वर्ग के लिए भी विशेष आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी आवश्यक है।
मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन: परीक्षा की तिथि तक उम्मीदवार का राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) में वैलिड स्थायी रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार) तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन प्रक्रिया के तहत आवेदकों को लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित डॉक्टरों को राजस्थान सरकार के पे-मैट्रिक्स और नियमों के अनुसार आकर्षक वेतनमान तथा भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन कैसे और कब तक करें?
इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल ruhsraj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 13 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2026
मेडिकल छात्र और युवा डॉक्टर इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें और 14 सितंबर को फॉर्म शुरू होते ही समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग

Rajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान सफाई कर्मी के 24752 पदों पर शुरू हुए आवेदन, लॉटरी से होगा अभ्यर्थियों का चुनाव - rajasthan safai karmi recruitment applications open for 24752 safai karmi posts in rajasthan candidates to be selected via lottery

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा, आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10% की वृद्धि, बोले- सशक्त नारी से ही समाज एवं राष्ट्र का सशक्तिकरण संभव


