होमक्राइमहरियाणा में चल रहे डम्पर के राजस्थान में काटे चालान: जयपुर में RTO ने एक साल में 10 लाख के 45 चालान काटे, RC सस्पेंड - Jaipur News
क्राइम

हरियाणा में चल रहे डम्पर के राजस्थान में काटे चालान: जयपुर में RTO ने एक साल में 10 लाख के 45 चालान काटे, RC सस्पेंड - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur RTO Fines 45 Dumpers, RC Suspended | 10 Lakhs Pending हरियाणा में चल रहे डम्पर के राजस्थान में काटे चालान:जयपुर में RTO ने एक साल में 10 लाख के 45 चालान काटे, RC सस्पेंड…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 जून 2026 को 08:24 am बजे
हरियाणा में चल रहे डम्पर के राजस्थान में काटे चालान:  जयपुर में RTO ने एक साल में 10 लाख के 45 चालान काटे, RC सस्पेंड - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur RTO Fines 45 Dumpers, RC Suspended | 10 Lakhs Pending

हरियाणा में चल रहे डम्पर के राजस्थान में काटे चालान:जयपुर में RTO ने एक साल में 10 लाख के 45 चालान काटे, RC सस्पेंड

- कॉपी लिंक

हरियाणा में चल रहे एक डम्पर के राजस्थान में ट्रैफिक रुल तोड़ने को लेकर चालान कटने का रोचक मामला सामने आया है। जयपुर में आरटीओ की ओर से पिछले एक साल में हरियाणा में चल रहे डम्पर के 45 चालान काटे गए। 10 लाख के चालान बकाया होने के साथ आरसी को सस्पेंड कर दिया गया। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित बिजनेसमैन की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने बताया- हरियाणा के चरखी दादरी निवासी बिजनेसमैन सुशील कुमार (52) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका डम्पर (HR84 - 3083) है, जो शिव स्टोर क्रेशर अटेला केला चरखी दादरी हरियाणा में रजिस्टर्ड है। पिछले करीब एक साल से उनके डम्पर के चालान जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र में कट रहे हैं। उनके जिस डम्पर के चालान काटे जा रहे हैं, वे हरियाणा से बाहर चलता ही नहीं है।

शक है कि हमारे डम्पर की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HR84 - 3083) का मिस यूज किया जा रहा है। जयपुर में किसी वाहन पर नंबर प्लेट का यूज किया जा रहा है। इस कारण अभी तक करीब 10 लाख रुपए के चालान जयपुर आरटीओ की ओर से काटे गए हैं। चालानों की वजह से राजस्थान आरटीओ की ओर से डम्पर की आरसी को सस्पेंड कर रखा है।

आरटीओ ने काट दिए 45 चालान

पीड़ित बिजनेसमैन सुशील कुमार ने बताया- शिव स्टोर क्रेशर के नाम से उनका 12 पहियों का डम्पर रजिस्टर्ड है। ये डम्पर अटेला से झोजू और झोजू से अटेला चलता है। हरियाणा के दादरी में ही हमारा डम्पर सिर्फ 15-20 किलोमीटर दूरी में ही चलता है। इससे बाहर इस डम्पर का यूज कहीं नहीं होता है। इसके बाद भी जयपुर के शिवदासपुरा में पिछले एक साल में 45 चालान आरटीओ की ओर से काटे गए हैं। चालान वसूली की रकम करीब 10 लाख रुपए है।

राजस्थान आरटीओ ने सस्पेंड की आरसी

2 मार्च-2025 को हमारा डम्पर (HR84 - 3083) हरियाणा के दादरी में था। उसके बाद भी जयपुर के शिवदासपुरा में उसका ओवर लोड का चालान काट दिया गया। आरटीओ की ओर से काटे गए चालान का मेरे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर टैक्स मैसेज आया। हरियाणा में खड़े डम्पर का राजस्थान के जयपुर में चालान कटने का पता चलने पर दंग रह गया। कुछ ही दिनों बाद जयपुर आरटीओ की ओर से दूसरा चालान काटा गया। मोबाइल पर मैसेज आने पर चालान कटने का पता चला, जबकि डम्पर हरियाणा से बाहर ही नहीं गया। दोनों चालानों की रकम करीब 62 हजार रुपए जमा नहीं करवाने के चलते राजस्थान आरटीओ की ओर से आरसी सस्पेंड कर दी गई।

जयपुर आरटीओ में नहीं हुई सुनवाई

आरोप है आरसी सस्पेंड करने को लेकर डम्पर को हरियाणा में ही कंपनी गैराज में खड़ा करवा दिया। जयपुर आकर आरटीओ में कॉन्टैक्ट कर हरियाणा में चल रहे डम्पर के जयपुर में चालान काटने की शिकायत की गई। चालान रद्द कर आरसी सस्पेंड को हटाने की अधिकारियों से कहा गया, लेकिन उनकी ओर से मामूली बात समझकर अनसुना कर दिया गया। उसके बाद दोबारा खड़े डम्पर के चालान कटने के मैसेज आने लगे। दो-तीन बार जयपुर आरटीओ आकर चक्कर लगाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया।

लिखित शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई

बिजनेसमैन का कहना है कि अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (भार वाहन) राजस्थान, झालाना डूंगरी जयपुर और आरटीओ इंस्पेक्टर शिवदासपुरा जयपुर को लिखित में भी शिकायत देकर चालान रद्द कर आरसी बहाल के लिए कहा गया। शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि चालान की संख्या लगातार तेजी से बढ़ने लगी। 29 मई-2025 को शिवदासपुरा थाने में शिकायत देने पर पुलिस ने भी परिवाद में रख फर्जीवाड़े पर ध्यान नहीं दिया।

टोल प्लाजा से निकली दूसरी गाड़ी

पीड़ित बिजनेसमैन का कहना है- आरटीओ की ओर से हरियाणा में खड़े डम्पर के जयपुर में लगातार चालान काटने के मोबाइल पर मैसेज आते रहे। परेशान होकर बिजनेसमैन ने खुद ही पड़ताल शुरू की। शिवदासपुरा टोल प्लाजा के अफसरों से मिलकर अपनी परेशानी बताई। टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज चैक करने पर 16 टायर के डम्पर पर उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट का यूज करते दिखाई दिया। जाली नंबर प्लेट का यूज कर जयपुर के शिवदासुपरा में अवैध रूप से दूसरे डम्पर चलाने का पता चला।

आरटीओ ने भेजे 10 लाख के चालान

पीड़ित बिजनेसमैन का कहना है कि आरटीओ की ओर से पिछले एक साल में 45 चालान काटे गए। आरटीओ की ओर से काटे गए चालान की रकम करीब 10 लाख रुपए है। ये चालान जयपुर के शिवदासपुरा क्षेत्र के ही है। जिसमें ओवर स्पीड, फिटनेस, डॉक्यूमेंट नहीं होना आदि के चालान शामिल हैं। हमारे 12 पहिया डम्पर के नंबर का यूज 16 टायर के डम्पर पर जयपुर में अवैध रुप से लगातार किया जा रहा है।

हरियाणा में डम्पर के होने के प्रफू

जयपुर में चालान काटे गए डम्पर के उस समय हरियाणा में मौजूद होने के सभी सबूत उनके पास मौजूद हैं। हरियाणा में चल रहे डम्पर की जीपीएस लोकेशन व रवन्ना स्लीप है। इसके साथ ही डम्पर में तेल भरवाने के हरियाणा में मौजूदगी के टैक्ट मैसेज भी हैं।

जयपुर में आरटीओ की ओर से 45 चालान (शिवदासपुरा टोल प्लाजा, ठिकरिया टोल प्लाजा, दौलतपुरा टोल प्लाजा, सोनवा टोल प्लाजा, सीतारामपुरा टोल प्लाजा और बड़खेड़ा टोल प्लाजा) के पास आरटीओ ने कार्रवाई कर काटे हैं।

- अजमेर में टोल पर तोड़फोड़, 20KM लंबा जाम लगा; VIDEO: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की पिटाई के बाद भड़के साथी, लाठी-डंडों से हमला बोला

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में 13 नई लोकसभा सीटें बनाने की तैयारी: जयपुर-जोधपुर सहित 6 सीटों के तीन-तीन टुकड़े करने का प्रस्ताव, इनमें 4 बीजेपी की

- भास्कर एक्सक्लूसिवजोधपुर का रहने वाला है सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी: गर्लफ्रेंड को पुणे से मेहरानगढ़ किला घुमाने लाया था, पैतृक घर पहुंचा भास्कर

- बात खरी हैकॉन्स्टेबल को इस आराम की मुद्रा ने सस्पेंड कराया: भाजपा कार्यकर्ता ने सांसद हनुमान बेनीवाल को दी चुनौती, चर्चा में मंत्रीजी की लग्जरी कार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें