होमशिक्षा-करियरRSSB LDC Exam City Slip 2026: राजस्थान आरएसएसबी एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, आज से चेक करें अपना परीक्षा शहर, यहां है Direct Link और प्रक्रिया - Jansatta
शिक्षा-करियर

RSSB LDC Exam City Slip 2026: राजस्थान आरएसएसबी एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, आज से चेक करें अपना परीक्षा शहर, यहां है Direct Link और प्रक्रिया - Jansatta

Rajasthan RSSB LDC Exam City Slip 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) औ…

Jansatta के अनुसार26 जून 2026 को 12:24 pm बजे
RSSB LDC Exam City Slip 2026: राजस्थान आरएसएसबी एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, आज से चेक करें अपना परीक्षा शहर, यहां है Direct Link और प्रक्रिया - Jansatta

सौजन्य से:- Jansatta

Rajasthan RSSB LDC Exam City Slip 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना आवंटित परीक्षा जिला और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

RSSB LDC Exam City 2026 जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है, जिसमें परीक्षा शहर/जिला, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

RSSB LDC Exam City Intimation Slip 2026 ऐसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल या RSSB वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. अपनी रजिस्टर्ड SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।

स्टेप 3. डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाले ‘Recruitment Portal’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5. “Click here to know your Exam District (LDC & JA 2026)” लिंक का चयन करें।

स्टेप 6. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 7. स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरें।

स्टेप 8. अब स्क्रीन पर आपका परीक्षा शहर, जिला, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी दिखाई देगी।

स्टेप 9. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।

Exam City Slip में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी:

उम्मीदवार का पूरा नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

रोल नंबर

आवंटित परीक्षा शहर/जिला

परीक्षा तिथि

शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

RSSB LDC Admit Card 2026 कब जारी होगा

बोर्ड ने फिलहाल केवल एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है। रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, RSSB LDC Admit Card 2026 जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

RSSB LDC Exam City Slip 2026 Direct Link

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें