Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, उम्मीदवार इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, उम्मीदवार इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड Rajasthan PTET Result OUT: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है।…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी के नतीजे घोषित, उम्मीदवार इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Rajasthan PTET Result OUT: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान पीटीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है। 14 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan PTET Result 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान पीटीईटी (PTET) 2026 का रिजल्ट 25 जून को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 14 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में 2 वर्षीय बी.एड. (B.Ed) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।
स्कोरकार्ड में इन जानकारियों को जरूर करें चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी छात्रों को अपने स्कोरकार्ड की सभी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। इसमें आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, कुल अंक, कैटेगरी और आपकी रैंक जैसी अहम जानकारी शामिल होती है। अगर इनमें कोई गलती हो, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना जरूरी है।
क्या है आरक्षण के नियम?
राजस्थान PTET 2026 में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटों का आरक्षण तय किया गया है। अगर कोई उम्मीदवार राजस्थान के बाहर से परीक्षा देता है, तो उसे सामान्य (जनरल) श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा SC वर्ग के लिए 16%, ST के लिए 12%, OBC के लिए 21%, EWS के लिए 10% और MBC के लिए 5% सीटें आरक्षित की गई हैं।
इसके साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 5% सीटें आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए भी विशेष आरक्षण दिया गया है, जिसमें 8% महिला आरक्षण शामिल है, जिसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अलग से 2% सीटें तय की गई हैं।
क्या है आगे की प्रक्रिया?
रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होती है। इसमें उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है और फिर अपनी पसंद के B.Ed कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करना होता है। इसके बाद मेरिट के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाता है और कॉलेज की सूची जारी की जाती है।
सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाता है। इसमें सभी जरूरी कागजात चेक किए जाते हैं और सही पाए जाने पर एडमिशन कन्फर्म कर दिया जाता है। अंत में उम्मीदवार को निर्धारित कॉलेज में जाकर फीस जमा करनी होती है और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा के दो टॉपर्स को पहली बार उड़ान अनुभव के तहत दिल्ली यात्रा पर भेजा गया

राजस्थान सरकार ने बनाई 76 नई नगर पालिकाएं; स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित होंगे?

RSSB LDC Exam City Slip 2026: राजस्थान आरएसएसबी एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, आज से चेक करें अपना परीक्षा शहर, यहां है Direct Link और प्रक्रिया - Jansatta


